एक्सप्लोरर

एएसपी को जूते से मारने की धमकी देने वाले बीजेपी विधायक अब आईजी से भिड़े, रौब झाड़कर की बदसलूकी

हैरान कर देने वाली बात यह है कि यह वही विधायक हैं, जिन्होंने डेढ़ महीने पहले सीएम योगी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एडिशनल एसपी रैंक के दूसरे आईपीएस अफसर को सरेआम जूते से मारने की धमकी दी थी.

इलाहाबाद : इलाहाबाद में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के करीबी बीजेपी के एक विधायक द्वारा यूपी पुलिस के आईजी समेत दो आईपीएस अफसरों पर रौब झाड़ने और उनसे बदसलूकी कर इशारों में धमकाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. हैरान कर देने वाली बात यह है कि यह वही विधायक हैं, जिन्होंने डेढ़ महीने पहले सीएम योगी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एडिशनल एसपी रैंक के दूसरे आईपीएस अफसर को सरेआम जूते से मारने की धमकी दी थी.

यूपी में पीएम मोदी की ताबड़तोड़ रैलियां, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की नींव रखने के साथ कर सकते हैं कई बड़े एलान

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है वीडियो

अपनी हरकतों की वजह से अक्सर ही विवादों में रहने वाले इलाहाबाद की सिटी नार्थ सीट से बीजेपी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई द्वारा आईजी समेत दो आईपीएस अफसरों से बदसलूकी व रौब झाड़ने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है. हालांकि इस मामले में न तो पुलिस के अधिकारी और न ही आरोपी विधायक हर्ष बाजपेई कैमरे पर कुछ भी बोलने को तैयार हैं.यह मामला शनिवार सात जुलाई को दोपहर तकरीबन दो बजे यूपी के कैबिनेट मंत्री और योगी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह के पैतृक आवास इलाहाबाद के कल्याणी देवी मोहल्ले का है. शनिवार को यहां यूपी के गवर्नर राम नाइक खाने पर पहुंचे थे. लंच पर गवर्नर राम नाइक के साथ ही कुछ जनप्रतिनिधियों व प्रशासन और पुलिस के अफसरों को भी बुलाया गया था. गवर्नर की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने मंत्री की पुश्तैनी कोठी से कुछ दूर पहले ही बैरीकेडिंग कर वाहनों के आगे जाने पर रोक लगा रखी थी.

बैरीकेडिंग पर रोके जाने से नाराज थे विधायक

गवर्नर के आने से कुछ देर पहले इलाहाबाद सिटी नार्थ सीट से बीजेपी के विधायक हर्ष बाजपेई वहां पहुंचे तो ड्यूटी पर मौजूद पुलिस वालों ने उनकी कार को बैरीकेडिंग पर ही रोक दिया और आगे पैदल जाने को कहा. इस बीच कमिश्नर आशीष गोयल अपनी सरकारी कार से पहुंचे तो पुलिसवालों ने बैरीकेडिंग हटाकर उनकी गाड़ी को आगे जाने दिया. इससे विधायक हर्ष बाजपेई भड़क गए और अपनी कार भी ले जाने की जिद करने लगे. ड्यूटी पर मौजूद आईपीएस अफसर और सीओ सिटी थर्ड सुकीर्ति माधव से उनकी बहस भी होने लगी. इस बीच आईजी रेंज रमित शर्मा भी वहां पहुंच गए. आईजी के पहुंचते ही विधायक जी और गरम हो गए और वह कार पर बैठे हुए ही उंगली दिखाकर चीखने चिल्लाने लगे. आईजी रमित शर्मा और आईपीएस सुकीर्ति माधव ने उन्हें उंगली नीचे कर शालीनता से बात करने को कहा तो वह और भड़क उठे.

बीजेपी विधायक संगीत सोम की 'मैंगो पार्टी', 50,000 लोगों को निमंत्रण- मंगाए गए 20 हजार किलो आम 

सत्ता के नशे में मदहोश विधायक कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुए

बहरहाल पुलिस अफसरों और बीजेपी विधायक में काफी देर तक बह- झड़प होती रही. इस दौरान विधायक ने गाड़ी से नीचे उतरने की भी जहमत नहीं उठाई. आईजी रमित शर्मा और आईपीएस सुकीर्ति माधव ने उन्हें आगे संकरी गली होने और रास्ता जाम होने के बारे में समझाने की कोशिश की, लेकिन सत्ता के नशे में मदहोश विधायक कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुए. बहस के दौरान विधायक हर्ष बाजपेई ने पूरी वक्त दोनों आईपीएस अफसरों पर रौब झाड़ते और इशारों में उनसे बदसलूकी कर धमकाने की कोशिश करते ही नजर आए. बहरहाल बाद में विधायक बैरीकेडिंग के आगे अपनी कार ले जाकर ही माने.

विधायक ने आईपीएस अफसर सुनील सिंह को सरेआम जूते से पीटने की धमकी 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विधायक व दोनों पुलिस अफसरों ने इस बारे में चुप्पी साध ली है और वह कैमरे पर कोई बयान देने को तैयार नहीं है. दोनों अब इसे मामूली बात कहकर मामले को ठंडे बस्ते में डालने की कवायद में जुट गए हैं. उन्नीस मई को इलाहाबाद में सीएम योगी के कार्यक्रम के दौरान एडिशनल एसपी के पद पर तैनात आईपीएस अफसर सुनील सिंह को सरेआम जूते से पीटने की धमकी के बाद विधायक ने अपने प्रोटोकाल की धौंस जमाई थी. शनिवार के विवाद के दौरान भी वह अपना प्रोटोकॉल कमिश्नर से ऊपर होने की दुहाई देते सुनाई दिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज? हल्की बारिश का अनुमान
दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज? हल्की बारिश का अनुमान
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget