एक्सप्लोरर

इलाहाबाद: BJP कार्यकर्ताओं के पुलिस वैन पर चढ़ने को लेकर बैकफुट पर योगी सरकार, मांगी माफी

इलाहाबाद: इलाहाबाद में यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के स्वागत में पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस की एस्कार्ट वैन पर जबरन कब्जा कर नारेबाजी करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. विवाद बढ़ने के बाद यूपी की योगी सरकार ने इस मामले में माफी मांगी है और बीजेपी कार्यकर्ताओं को आगे ऐसी हरकतों से बचने की नसीहत दी है.

भविष्य में फिर से ऐसी गलती न करें बीजेपी कार्यकर्ता

यूपी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा है कि बीजेपी कार्यकर्ता भविष्य में फिर से ऐसी गलती न करें, इसके लिए उन्हें अब ट्रेनिंग दी जाएगी. दूसरी तरफ मंत्री नंद गोपाल नंदी इस बारे में मीडिया के सवालों से बचते नजर आए और उन्होंने इसे विरोधियों की साजिश करार दिया. उन्होंने कहा कि उत्साही कार्यकर्ताओं को वह खुद ही लगातार संयम बरतने की सलाह दे रहे थे.

गौरतलब है कि योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी नई ज़िम्मेदारी मिलने के बाद शुक्रवार को पहली बार अपने गृहनगर इलाहाबाद पहुंचे. अपनी सियासी ताकत दिखाने के लिए मंत्री जी हेलीकाप्टर से इलाहाबाद आए और उडनखटोले को पुलिस लाइंस के मैदान पर उतारा. यहाँ सैकड़ों की तादात में समर्थक पुलिस लाइंस पहुंचे थे.

पुलिस की जिप्सी पर जबरन सवार हो गए बीजेपी कार्यकर्ता

मंत्री बनने के बाद पहली बार इलाहाबाद पहुंचे नंद गोपाल नंदी को यहाँ कई कार्यक्रमों में शामिल होना था. मंत्री की सुरक्षा में पुलिस की एक खुली जिप्सी उनकी गाड़ी से ठीक आगे चल रही थी. पुलिस लाइंस के बाहर ही मंत्री समर्थक एक दर्जन बीजेपी कार्यकर्ता पुलिस की जिप्सी पर जबरन सवार हो गए और उस पर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे.

पुलिस वालों के रोकने के बावजूद भगवा साफा पहने ये कार्यकर्ता जिप्सी पर कब्जा जमाकर उस पर से लगातार जय श्री राम व मंत्री के नाम पर नारेबाजी करते रहे. मंत्री जी अपने शहर में आज जहाँ-जहाँ गए उनके ये समर्थक पुलिस जिप्सी पर काबिज होकर लगातार नारेबाजी करते हुए दिखाई दिए. इतना ही नहीं समर्थकों ने मंत्री नंदी के स्वागत में शहर के जानसेनगंज चौराहे पर दो सौ स्पीकर लगाकर उस पर गाने बजाए. इससे आसपास रहने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाला पुराना RTR फ्लाईओवर बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाला पुराना RTR फ्लाईओवर बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
कानपुर में बीरू हत्या मामले में बवाल, परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर किया हंगामा
कानपुर में बीरू हत्या मामले में बवाल, परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर किया हंगामा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget