एक्सप्लोरर

गोरखपुर: अगला लोकसभा चुनाव लीडर और डीलर्स के बीच जंग- संबित पात्रा

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रवक्ता संबित पात्रा ने शुक्रवार को कांग्रेस को 'डी कम्पनी' करार देते हुए कहा कि अगला लोकसभा चुनाव 'लीडर और डीलर्स' के बीच मुकाबला होगा.

गोरखपुर: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रवक्ता संबित पात्रा ने शुक्रवार को कांग्रेस को 'डी कम्पनी' करार देते हुए कहा कि अगला लोकसभा चुनाव 'लीडर और डीलर्स' के बीच मुकाबला होगा. पात्रा ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस को डी कंपनी करार देते हुए कहा कि दलाली के मामले में सपा और बसपा ने कांग्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है. कांग्रेस पीछे खड़ी होकर उनकी चीयरलीडर का काम कर रही है.

उन्होंने कहा कि अगला लोकसभा चुनाव लीडर और डीलर्स के बीच होगा. विपक्षी दलों ने देश को बेच खाने की कसम खाई है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'सबका साथ सबका विकास' के सूत्र पर काम कर रहे हैं.

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में खनन घोटाला अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में हुआ था. अब जब इस मामले में कार्यवाही हो रही है तो वह त्राहिमाम कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि अब जनता को यह तय करना होगा कि उसे मजबूत सरकार चाहिए या मजबूर सरकार. उम्मीद है कि जनता मजबूत सरकार ही चुनेगी.

राम मंदिर के विषय पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में पात्रा ने कहा कि बीजेपी तो मंदिर बनवाने के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन कांग्रेस ने इस मुद्दे को अदालत में लटकाया.

पात्रा ने कहा कि बसपा भी राम मंदिर निर्माण के पक्ष में नहीं रही, वहीं सपा के पास तो इस मामले पर सवाल उठाने का कोई अधिकार ही नहीं है क्योंकि उसी की सरकार ने अयोध्या में कारसेवकों पर गोलियां बरसाई थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
तो प्रधानमंत्री क्यों बने? अभिजीत दीपके मुबंई से दिल्ली के लिए रवाना
तो प्रधानमंत्री क्यों बने? अभिजीत दीपके मुबंई से दिल्ली के लिए रवाना
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget