एक्सप्लोरर

दिग्विजय सिंह को लेकर साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयान, कहा- आतंकी का समापन करने के लिए संन्यासी को खड़ा होना पड़ा

भोपाल संसदीय क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि एक बार फिर से आतंकी का समापन करने के लिए संन्यासी को खड़ा होना पड़ा है.

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने सिंह को आतंकवादी बताया है. इस मामले में चुनाव आयोग ने जिला कलेक्टर से रिपोर्ट मांगी है.

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने गुरुवार को सीहोर में चुनाव प्रचार कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद कहा, "राज्य में 16 साल पहले उमा दीदी ने हराया था और वह 16 साल मुंह नहीं उठा पाया, और राजनीति कर लेता इसकी कोशिश नहीं कर पाया. अब फिर से सिर उठा है तो दूसरी संन्यासी सामने आ गई है जो उसके कर्मो का प्रत्यक्ष प्रमाण है.

उन्होंने कहा, "एक बार फिर ऐसे आतंकी का समापन करने के लिए संन्यासी को खड़ा होना पड़ा है." भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी और बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर लगातार दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर हमले कर रहे हैं. इससे पहले प्रज्ञा ने मुम्बई में आतंकवादियों की गोली से शहीद हुए एटीएस के प्रमुख हेमंत करकरे की शहादत को लेकर विवादित बयान दिया था.

उन्होंने मालेगांव बम धमाके के मामले में हुई गिरफ्तारी के दौरान हेमंत करकरे को दिए गए श्राप का जिक्र करते हुए कहा था, "उस समय मैंने करकरे से कहा था कि तेरा सर्वनाश होगा, उसी दिन से उस पर सूतक लग गया था और सवा माह के भीतर ही आतंकवादियों ने उसे मार दिया था. हिदू मान्यता है कि परिवार में किसी का जन्म या मृत्यु होने पर सवा माह का सूतक लगता है. जिस दिन करकरे ने सवाल किए, उसी दिन से उस पर सूतक लग गया था, जिसका अंत आतंकवादियों द्वारा मारे जाने से हुआ."

इस मामले के तूल पकड़ने पर प्रज्ञा को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया था, जिसका उनकी ओर से जवाब दिया गया है. उन्होंने अपने जवाब में कहा था "मैंने शहीद का अपमान नहीं किया है. मुझे जो यातनाएं दी गई केवल उसी का जिक्र किया है."

वहीं अयोध्या में विवादित ढांचे को गिराए जाने को लेकर दिए गए बयान पर प्रज्ञा के खिलाफ चुनाव आयेाग ने प्रकरण भी दर्ज कराया है. प्रज्ञा ने विवादित ढांचे को गिराए जाने को गर्व का विषय बताया था, साथ ही विवादित स्थान पर भव्य राम मंदिर बनने की बात कही थी .

प्रज्ञा ठाकुर का बयान, कहा- देश के मुसलमान भी राष्ट्रहितैषी हैं वह भी मेरे समर्थन में

राजधानी के मानस भवन में गुरुवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, "मैं कभी भी विवादों में नहीं रही, मेरे खिलाफ साजिश रची गई. मालेगांव बम विस्फोट में गिरफ्तार किए जाने के बाद प्रताड़ित किया गया. रात-रात भर पीटा जाता था, मुझे कई-कई दिन सिर्फ पानी के सहारे निकालना पड़े हैं."

पुलिस प्रताड़ना का जिक्र करते समय भावुक हुईं प्रज्ञा ठाकुर की आंखों से आंसू बह निकले. उन्होंने कहा कि वे नहीं चाहती कि अब कोई दूसरी बहन इस तरह से प्रताड़ित हो. वे इस चुनाव में वोट की भिक्षा मांग रही हैं, जब आप यह भिक्षा दे देंगे तो मानिए आपने राष्ट्र रक्षा के ऋण से मुक्त होने का प्रयास कर लिया.

इससे पहले संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने हिंदू को आतंकवाद से जोड़ा है, हिंदू आतंकवाद बताया, एक महिला को प्रताड़ित किया गया, दिग्विजय सिंह सबूत मांग रहे हैं तो उन्हें प्रताड़ना के सबूत दिए जाएंगे."

साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि एक महिला को किस तरह से प्रताड़ित किया गया, कानून का किस तरह से उल्लंघन किया गया, यह सब षड्यंत्रपूर्वक हुआ है, इन मुद्दों को लेकर वे जनता के बीच जाएंगी.

बीजेपी फिर से सत्ता में आती है तो इसके लिए सिर्फ राहुल गांधी जिम्मेदार होंगे- केजरीवाल

साध्वी प्रज्ञा ने कहा, "मुझे जिस तरह से प्रताड़ित किया गया, उस तरह तो गुलामी के दौर में भी प्रताड़ित नहीं किया गया होगा. अब मैं कैसे यह भरोसा कर लूं कि आने वाले दिनों में किसी अन्य महिला के साथ ऐसा नहीं होगा."

यह पूछने पर कि सिंह प्रताड़ना के सबूत देने की बात कह रहे हैं, उन्होंने कहा, "यह अच्छी बात है कि वे (दिग्विजय) स्वयं यह कह रहे है, उन्हें सबूत भी मिल जाएंगे. बिना प्रमाण के मैं कोई बात नहीं करती, उन्होंने (कांग्रेस) अब तक जो गैर कानूनी कार्य और षड्यंत्र किए हैं उनका प्रत्यक्ष प्रमाण मैं हूं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली
बांग्लादेश वाले बयान पर सौरभ भारद्वाज बोले, 'नेहा बोरा अभी बच्ची हैं, हमें किसी...'
बांग्लादेश वाले बयान पर सौरभ भारद्वाज बोले, 'नेहा बोरा अभी बच्ची हैं, हमें किसी...'

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget