एक्सप्लोरर

अपने बंगले को बेच रहे हैं मुरली मनोहर जोशी, टूट जाएगा प्रयागराज से छह दशक पुराना नाता?

मुरली मनोहर जोशी का प्रयागराज से छह दशक पुराना नाता टूट जाएगा? सवाल इसलिए क्योंकि वे अपने बंगले को बेचने जा रहे हैं. बीजेपी के तमाम बड़े नेता इस बंगले में आ चुके हैं.

प्रयागराज: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ मुरली मनोहर जोशी का प्रयागराज से छह दशक पुराना नाता अब टूटने जा रहा है. डॉ जोशी प्रयागराज के टैगोर टाउन इलाके में स्थित अपने बंगले आंगिरस को बेच रहे हैं और स्थाई तौर पर नई दिल्ली शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने यह बंगला 5 करोड़ 70 लाख में अपने पड़ोसी चिकित्सक डॉ आनंद मिश्रा और उनके भाई अनुपम मिश्रा के साथ ही दो अन्य लोगों के हाथों बेच दिया है, जिसकी रजिस्ट्री के लिए वह इन दिनों प्रयागराज में ही हैं. पहले राजनीतिक नाता टूटने और अब बंगला बेचने के बाद डाक्टर जोशी का प्रयागराज से छह दशक पुराना नाता औपचारिक तौर पर टूट जाएगा.

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ मुरली मनोहर जोशी का प्रयागराज से गहरा नाता रहा है. मूल रुप से उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले डॉ जोशी मेरठ कालेज से बीएससी पास करने के बाद 1951 में एमएससी में प्रवेश के लिए इलाहाबाद युनिवर्सिटी में आये थे.

उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद 1953 में प्रो. देवेन्द्र शर्मा के निर्देशन में शोध किया और बाद में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ही अध्यापन का कार्य शुरु किया. इस बंगले में भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर के. बनर्जी रहते थे. यह बंगला सरकारी था और हर माह प्रशासन को निश्चित किराया जाता था.

1954 में जब प्रोफेसर बनर्जी कोलकाता जाने लगे तो उन्होंने यह बंगला डॉ जोशी को एलाट करा दिया. जिसका बाद में 1997 में डॉ जोशी ने नये सिरे निर्माण भी कराया था. इस बंगले का नाम उन्होंने ही आंगिरस रखा था और यह उनके राजनीतिक सफर का गवाह भी रहा है.

यह बंगला राम मंदिर आन्दोलन के दौरान बीजेपी की राजनीतिक गतिविधियों का केन्द्र भी रहा है. इसके साथ ही डॉ जोशी के चुनाव संचालन का भी केन्द्र हुआ करता था. यहीं से चुनावी रणनीति बनाकर उन्होंने 1996,1998 और 1999 में इलाहाबाद संसदीय सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की.

इस बंगले में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी,भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, भैरोंसिह शेखावत, कल्याण सिंह और राजनाथ के साथ कई दिग्गजों का आना जाना था. भारत रत्न नानाजी देशमुख भी जब प्रयागराज आते तो इसी बंगले में रुकते थे.

डॉ जोशी की दो बेटियों में बड़ी बेटी प्रियम्वदा का विवाह भी इसी बंगले से सम्पन्न हुआ था. जबकि दूसरी बेटी निवेदिता की शादी दिल्ली से सम्पन्न हुई थी. 2004 के लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद संसदीय सीट से हार के बाद डॉ जोशी ने प्रयागराज से दूरी बना ली थी.

2009 में वाराणसी संसदीय सीट और 2014 में कानपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़कर डॉ जोशी संसद पहुंचे थे. इस बीच प्रयागराज कम आने से कार्यकर्ताओं से भी उनकी दूरी बन गई थी. जिसके बाद अब जाकर उन्होंने अपने छह दशक पुराने इस बंगले को ही बेचने का फैसला कर लिया.

इस बंगले को खरीदने वाले डॉ आनन्द मिश्रा उनके साथ ही इलाहाबाद विश्व विद्यालय में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर रहे डॉ हर्ष नाथ मिश्रा के बेटे हैं. इस बंगले को खरीदने को लेकर वे भी बेहद भावुक हैं. लेकिन डॉ जोशी के प्रयागराज छोड़ने का उन्हें भी दुख है.

वहीं इस बंगले का सौदा कराने वाले प्रापर्टी डीलर संदीप दत्ता बताते हैं कि लगभग 1200 वर्ग गज के इस बंगले का चार हिस्से में सौदा उन्होंने ही तय कराया है. जिसमें से डॉ आनन्द मिश्रा और उनके भाई अनुपम मिश्रा के साथ दो अन्य खरीददारों के नाम बंगले की रजिस्ट्री हो रही है. उनके मुताबिक पूरा सौदा लगभग छह करोड़ में हुआ है. प्रापर्टी के कारोबार से जुड़े होने के बावजूद संदीप दत्ता डॉ जोशी के इस तरह से प्रयागराज से नाता तोड़ने को लेकर आहत हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget