एक्सप्लोरर

BJP ने उत्तर प्रदेश के दो विधायकों को जारी किया कारण बताओ नोटिस, जानिए क्या है वजह

बीजेपी की ओर से उत्तर प्रदेश के दो विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, इन दोनों विधायकों ने विवादित बयान दिया है.

नई दिल्ली/लखनऊ:  बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के दो विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इसमें एक विधायक का नाम सुरेश तिवारी है. वहीं दूसरे विधायक का नाम श्याम प्रकाश है. सुरेश तिवारी को कथित तौर पर मुस्लिम दुकानदारों से सब्जी नहीं खरीदने की बात को लेकर नोटिस जारी किया गया है.

वहीं श्याम प्रकाश को हरदोई स्वास्थ्य प्रशासन पर चिकित्सा उपकरणों की खरीद में भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाने के लिए मंगलवार को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया. उत्तर प्रदेश में बीजेपी के मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने एक बयान में कहा कि दोनों विधायकों का आचरण पार्टी की नीति के विपरीत है. उन्होंने कहा कि दोनों विधायकों से एक हफ्ते में जवाब मांगा गया है.

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उनकी टिप्पणी को ‘अत्यधिक गैर जिम्मेदाराना’ पाया. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बीजेपी इस तरह की टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेगी और पार्टी नेताओं को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए.

सूत्रों ने बताया कि नड्डा ने उत्तर प्रदेश के राज्य बीजेपी प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह से बात की और उनसे तिवारी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा. विधायक से एक सप्ताह के भीतर जवाब भेजने को कहा गया है.

तिवारी को जनता से कथित रूप से यह कहते हुए कैमरे में कैद किया गया है कि वह मुस्लिम विक्रेताओं से सब्जी नहीं खरीदें. सोशल मीडिया पर विधायक का वीडियो मंगलवार सुबह वायरल हो गया.

तिवारी वीडियो में कथित रूप से यह कहते नजर आ रहे हैं, '' एक चीज ध्यान में रखियेगा मैं बोल रहा हूं ओपेनली (खुले तौर पर) कोई भी मियां के हाथों सब्जी नहीं लेगा.'' इस बयान के बारे में पूछे जाने पर तिवारी ने फोन पर कहा कि मैं जनता में मास्क और सैनिटाइजर वितरित कर रहा था. जब मैं नगर पालिका की बाउंड्री के निकट पहुंचा तो करीब 17 से 18 लोग मेरे पास आये और शिकायत करने लगे कि तब्लीगी लोगों ने अफरातफरी मचा दी है. कोरोना वायरस फैला रहे हैं और वे अपने थूक से सब्जियों को भी दूषित कर रहे हैं.

तिवारी ने कहा कि मैंने लोगों से कहा कि उनसे (मुस्लिम सब्जी विक्रेताओं से) लडाई ना करें या कानून अपने हाथ में ना लें लेकिन उनसे खरीदारी बंद कर दें. मुझे बताइये कि मैंने क्या गलत कह दिया.

वहीं सोमवार को हरदोई के गोपामऊ से बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश ने अपनी निधि से कोरोना की दवाइयों और मास्क आदि के लिये दी गई 25 लाख रुपये की धनराशि वापस दिये जाने की मांग की. विधायक का आरोप था कि दवा आदि खरीद में भ्रष्टाचार हुआ है.

इसके लिये उन्होंने जिले के मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखा था. उनके इस पत्र के बाद जिलाधिकारी पुलकित खरे ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई और चीफ फार्मासिस्ट जे एन तिवारी के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है.

ये भी पढ़ें-

मुंबई में अभिनेता इरफान खान का निधन, बिग बी बोले- 'एक शानदार टैलेंट थे, खालीपन महसूस हो रहा है'

Live updates: नहीं रहे मशहूर अभिनेता इरफान खान, अमिताभ बच्चन बोले- बहुत जल्दी चले गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget