एक्सप्लोरर

नहीं रहे इरफान खान: बिग बी बोले- 'एक शानदार टैलेंट थे, खालीपन महसूस हो रहा है', जानें किसने क्या कहा है

अमिताभ बच्चन ने कहा है कि इरफान खान एक शानदार टैलेंट थे. आज खालीपन महसूस हो रहा है.मशहूर लेखक जावेद अख्तर ने कहा है कि इरफान खान के निधन से बहुत दुखी हूं. अभी उनमें बहुत कुछ बाकी था.

मुंबई: मुंबई में आज बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान का इंतकाल हो गया है. इरफान खान लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे. कल उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था. इरफान खान की उम्र महज 54 साल थी. इरफान खान की मौत के बाद पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया है. हर कोई नम आंखों से उन्हें याद कर रहा है.

अमिताभ बच्चन ने क्या कहा है?

अमिताभ बच्चन ने कहा है, ''मुझे अभी अभी ये दुख खबर मिली. यह एक परेशान करने वाली और दुखद खबर है. एक अविश्वसनीय प्रतिभा. एक महान सहयोगी. सिनेमा की दुनिया के लिए एक शानदार योगदानकर्ता. हमें बहुत जल्द छोड़ कर चला गया.'' इरफान ने फिल्म 'पीकू' में अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था.

54 की उम्र में इरफान खान का कैंसर से निधन, नेशनल अवॉर्ड से लेकर जीत चुके हैं फिल्मफेयर पुरस्कार अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, ''ऐसी भयानक खबर. हमारे समय के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक इरफान खान के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ. ईश्वर उनके परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे.''

मशहूर लेखक जावेद अख्तर ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा है, ‘’इरफान खान के निधन से बहुत दुखी हूं. अभी उनमें बहुत कुछ बाकी था. मैं आखिरी बार उन्हें करीब डेढ़ साल पहले लंदन में हमारे एक कॉमन दोस्त के घर मिला था. तब उन्होंने कहा था कि मुझे लंदन में काफी दिन हो गए. अब जल्द ही मुंबई आउंगा और सबसे मिलूंगा. इरफान से उसके बाद मेरी मुलाकात नहीं हो पाई. वह शानदार अभिनेता थे.’’

निर्देशक और निर्माता बोनी कपूर ने कहा है, ''हमने एक बेहतरीन अभिनेता को खो दिया है. वह बहुत अंत तक लड़े. इरफान खान आपको हमेशा याद किया जाएगा. परिवार के प्रति संवेदना.''

अभिनेता अनुपम खेर ने कहा है, ''एक प्रिय मित्र, बेहतरीन अभिनेताओं में से एक और एक अद्भुत इंसान. इरफान खान के निधन की खबर से ज्यादा हृदयविदारक और दुखद कुछ नहीं हो सकता. दुखद दिन !! उनकी आत्मा को शांति मिले.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Theatre Release This Week: इस हफ्ते थिएटर में नई फिल्मों की बाढ़, रिलीज होंगी 'जेलर 2' से 'नई नवेली' तक ये 6 धांसू मूवीज
इस हफ्ते थिएटर में नई फिल्मों की बाढ़, रिलीज होंगी ये 6 धांसू मूवीज
'कॉफी विद करण' के लास्ट सीजन में नजर आएंगे सलमान खान, सामने आया पहला वीडियो
'कॉफी विद करण' के लास्ट सीजन में नजर आएंगे सलमान खान, सामने आया पहला वीडियो
'मैं कांपने लगी...' रजनीकांत के सामने 'जेलर 2' के स्मोकिंग सीन में छूटे विद्या बालन के पसीने, डायरेक्टर के भी उड़े होश
'मैं कांपने लगी...' रजनीकांत के सामने 'जेलर 2' के स्मोकिंग सीन में छूटे विद्या के पसीने
1000 करोड़ के शाही ट्रस्ट की कमान कैसे संभालती हैं सबा अली पटौदी? क्यों हैं 50 की उम्र में भी सिंगल?
50 की उम्र में भी सिंगल, 1000 करोड़ के शाही ट्रस्ट को कैसे संभालती हैं सबा अली पटौदी?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget