एक्सप्लोरर

बिहार: वायरल वीडियो में AK-47 लहराने वाले दोनों युवक मोकामा में गिरफ्तार, जेल भेजा गया

29 अगस्त को एक वीडियो वायरल हो गया था. इसमें युवकों को एके-47 लहराते हुए देखा गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामाला दर्ज कर जांच शुरू की. अब जाकर पुलिस को कामयाबी मिली है.

पटना: बीते दिनों में बिहार का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दो युवक एके-47 लहराते नजर आ रहे थे. इस वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने चंदन और विक्की नाम के युवक को सोमवार रात को गिरफ्तार किया गया. दोनों को मोकामा थाने के स्टेशन के पास एक चाय की दुकान से पकड़ा गया है. ये दोनों विवेका पहलवान के रिश्तेदार हैं.

बता दें कि 29 अगस्त को एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें दो युवक एके-47 लहराते हुए नजर आ रहे थे. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया था. इसके बाद से ही दोनों की गिरफ्तार के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू की थी. अब जाकर पुलिस को सफलता मिली है. दोनों युवकों को बेऊर जेल भेज दिया गया है.

इस वायरल वीडियो को लेकर दावा किया गया था कि ये मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह के पड़ोसी विवेका पहलवान के कमरे की है. तब विवेका पहलवान ने स्वीकार किया था कि ये वीडियो उनके भाई कमलेश के घर का है. हालांकि विवेका पहलवान ने दोनों युवकों को पहचानने से इंकार कर दिया था. इसके साथ ही उन्होंने अनंत पर फंसाने के लिए ऐसा झूठा वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया था.

इस वीडियो के बाद नीतीश कुमार विपक्ष के निशाने पर आ गए थे. बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसको लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि एके 47 लहराते हुए युवक कानून व्यवस्था को छलनी कर रहे हैं. तेजस्वी ने ट्वीट किया था, ''बिहार में नीतीश जी के मंत्री और सांसद के सबसे क़रीबी बाहुबली के घर अवैध AK-47 लहराते युवक क़ानून व्यवस्था को छलनी कर रहे है. इस बाहुबली को नीतीश जी के मंत्री 'बिहार केसरी' बताकर सुशासन की धज्जियाँ उड़ा रहे है. CM इस गिरोह से बहुत डरते है क्योंकि ये उनके पेट के दाँत जानते है.''

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंपत राय और अनिल मिश्रा की जगह अभी कोई नहीं आएगा! ट्रस्ट की बैठक से पहले बड़ा दावा
चंपत राय और अनिल मिश्रा की जगह अभी कोई नहीं आएगा! ट्रस्ट की बैठक से पहले बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: 'जनता वर्तमान सरकार से नाखुश, तो…', प्रशांत किशोर पर पप्पू यादव का पहला रिएक्शन
'जनता वर्तमान सरकार से नाखुश, तो…', प्रशांत किशोर पर पप्पू यादव का पहला रिएक्शन
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर एयरपोर्ट से आज कमर्शियल उड़ानें ठप, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर एयरपोर्ट से आज कमर्शियल उड़ानें ठप, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी
वाराणसी: गंगा आरती में शामिल हुए बिहार के राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन, पत्नी के साथ की पूजा अर्चना
वाराणसी: गंगा आरती में शामिल हुए बिहार के राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन, पत्नी के साथ की पूजा अर्चना

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
Europe Heatwave: यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
Embed widget