एक्सप्लोरर

नीतीश के बयान से सदमे में हैं कुशवाहा, कहा- अमित शाह से करूंगा शिकायत

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, ''जो बात नीतीश कुमार ने कही है, इसको मैं राजनीति से जोड़कर नहीं देखता हूं. हम हिंदुस्तान के नागरिक हैं. हम बिहार के वासी हैं, जिस राज्य के मुख्यमंत्री वासी हैं. एक आम नागरिक के बारे में इस तरह का शब्द इस्तेमाल करना मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता.''

पटना: आरएलएसपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का नीतीश कुमार पर हमला जारी है. इस बीच कुशवाहा ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत की. उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से नीतीश कुमार से सम्मान करता हूं और उनको बड़ा भाई मानता हूं. आज की तारीख में हमलोग राजनीति में एक साथ हैं. इसके बाद भी उनकी ओर से जिस तरह की बात की गई उससे मेरे मन को बहुत सदमा पहुंचा है.

कुशवाहा ने कहा, ''किसी चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा की बात करना नीचे स्तर की बात होगी. नीच कहकर संबोधित नीतीश कुमार करेंगे, स्वप्न में भी मैंने ऐसा नहीं सोच सकता था. लेकिन उन्होंने कह दी है.'' आरएलएसपी अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार को विचार करना चाहिए और अपनी बातों को वापस लेना चाहिए. इससे उनका कद बढ़ेगा. हम इसको राजनीति का मुद्दा नहीं बनाना चाहते हैं. अमित शाह से मुलाकात नहीं हुई तो चिट्ठी लिखेंगे और कहेंगे कि नीतीश कुमार अपने शब्द वापस लें. इसके लिए अमित शाह को पहल करनी चाहिए. मुझे और नीतीश कुमार को साथ बैठाने की जरूरत है तो बैठाएं. इस पर बात जरूर होनी चाहिए, अन्यथा मेरा मन काफी दुखी है.

इसके आगे उन्होंने कहा, ''जो बात नीतीश कुमार ने कही है, इसको मैं राजनीति से जोड़कर नहीं देखता हूं. हम हिंदुस्तान के नागरिक हैं. हम बिहार के वासी हैं, जिस राज्य के मुख्यमंत्री वासी हैं. एक आम नागरिक के बारे में इस तरह का शब्द इस्तेमाल करना मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता.'' जेडीयू-बीजेपी के बराबर-बराबर सीटों पर लड़ना क्या आपको मंजूर है, इस सवाल का जवाब देते हुए कुशवाहा ने कहा कि इससे हमें कोई मतलब नहीं है. हम कितनी सीटों पर लड़ेंगे और हमारा सम्मानजनक समझौता कैसे होगा, इस बात का ख्याल विशेष रूप से बीजेपी को करनी चाहिए. घटक दल में हम तब शामिल हुए थे, जब जेडीयू नहीं था. पिछले बार जितनी सीटों पर लड़े थे, उससे भी कम देने की बात की जा रही है. इसका सीधा अर्थ होगा कि हमारी पार्टी का कोई सम्मान नहीं है. लोगों के बीच यह मैसेज जाना चाहिए कि हमारी इज्जत और प्रतिष्ठा है. हम नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए लगे हैं और लगे रहेंगे. हमारी अपेक्षा पिछली बार से अधिक सीटों पर है. हमारी ताकत भी 2014 के मुकाबले बढ़ गई है. इसको ध्यान में रखते हुए सीटों की संख्या का निर्धारण हो.

2020 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे पर अभी चर्चा होनी चाहिए, इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अभी तो प्रधानमंत्री का चुनाव होना है. मुख्यमंत्री का चुनाव नहीं होना है. लेकिन सार्वजनिक रूप से चर्चा हो या न हो, साथ बैठकर तो होनी ही चाहिए, ताकि आगे के लिए कोई कंफ्यूजन किसी के मन में न रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HC ने पंजाब सरकार पर 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया 3 नवंबर को पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया 3 नवंबर को पेश होने का आदेश
रामदेव बोले- CM योगी को फायदा पहुंचाएंगे ओवैसी, अब कांग्रेस-सपा ने खोल दिया पूरा चिट्ठा
रामदेव बोले- CM योगी को फायदा पहुंचाएंगे ओवैसी, अब कांग्रेस-सपा ने खोल दिया पूरा चिट्ठा
'स्कूलों में रामचरितमानस अनिवार्य हो', धीरेंद्र शास्त्री की इस मांग पर BJP क्या बोली?
'स्कूलों में रामचरितमानस अनिवार्य हो', धीरेंद्र शास्त्री की इस मांग पर BJP क्या बोली?
UP MLC Election Results 2026 Live: मतगणना के दौरान पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता, कहा- औकात में रहो
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना के दौरान भड़के कांग्रेस नेता, पुलिस से कहा- औकात में रहो

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget