एक्सप्लोरर

विशेष राज्य के मुद्दे पर RJD ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- ये जनता को बेवकूफ बना कर वोट लेने का तरीका है

आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार को विशेष राज्य के दर्जे से कोई लेना देना नही है. वे प्रेशर पॉलिटिक्स कर रहे है.

नई दिल्ली: नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की नीतीश कुमार की मांग पर आरजेडी ने हमला बोला है. आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार को विशेष राज्य के दर्जे से कोई लेना देना नही है. वे प्रेशर पॉलिटिक्स कर रहे है. अगर सचमुच में विशेष राज्य के दर्जे के प्रति उनको चिंता है तो जिस तरह से चंद्रबाबू नायडू एनडीए से बाहर निकल गए उसी तरह नीतीश कुमार को भी एनडीए छोड़ कर एक स्टैंड लेना चाहिए.

तिवारी ने कहा कि बीजेपी के लोग बार बार कह रहे हैं कि हम विशेष राज्य का दर्जा नहीं दे सकते हैं और नीतीश कुमार इसकी मांग कर के जनता को बेवकूफ बना रहे हैं. विशेष राज्य के दर्जे से इन्हें कोई लेना देना नही है. आरजेडी नेता ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार इसके जरिए प्रेसर बना कर पार्लियामेंट के कुछ सीटो का बढ़ोत्तरी करना चाहते हैं. अगर नीतीश को बिहार की चिंता होती तो ये पाला बदल कर बीजेपी में नहीं जाते.

तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार ने पूरी तरह से बिहार को छोड़ दिया है. ये सिर्फ विशेष राज्य के दर्जे और अन्य मुद्दों को लेकर के जनता को बेवकूफ बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि जनता इस खेल को समझ रही है और उन्हें अगले चुनाव में सबक सिखाएगी.

बता दें कि आज नीति आयोग के गवर्निंग काउंसिल की चौथी बैठक में नीतीश कुमार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की. आंध्र प्रदेश ने भी ऐसी मांग की थी लेकिन केंद्र सरकार द्वारा विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने पर मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू सरकार से बाहर हो गए. अब सवाल ये उठ रहा है कि मांग न माने जाने पर क्या नीतीश कुमार भी चन्द्रबाबू नायडू जैसा कदम उठाएंगे या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget