एक्सप्लोरर

बिहार: बैंक के लॉकर से चोरी, लाखों के गहने और कैश गायब

बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर चोरी की घटना हुई है. यहां स्टेट बैंक के लॉकर से लाखों के गहने और कैश गायब हो गए हैं.

पटना: पटना में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. भारत के जाने-माने बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के गर्दनीबाग ब्रांच में रखे लाखों के गहने औऱ कैश लॉकर से गायब है. पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है.

क्या है मामला

मामला गर्दनीबाग थाना क्षेत्र रोड न. 6c में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की है.जहां रिटायर्ड प्राचार्य हरिवंश सिंह का लॉकर पिछले 6 वर्षों से स्टेट बैंक गर्दनीबाग शाखा में मौजूद है. रिटायर्ड प्राचार्य हरिवंश सिंह के मुताबिक उन्होंने 9 जनवरी 2020 को जमीन बेचकर उससे प्राप्त संबंधित रुपये स्टेट बैंक गर्दनीबाग शाखा में रख दिए. लॉकर उपलब्ध रहने के कारण हरिवंश सिंह ने परिवार से संबंधित महिलाओं के गहने भी लॉकर में रखा था. लेकिन अपने निजी कार्य के लिए हरिवंश सिंह 24 फरवरी सुबह करीब 11 बजे गर्दनीबाग स्टेट बैंक शाखा अपने लॉकर से पैसा निकालने पहुंचे, लॉकर खोला तो आश्चर्यचकित रह गए. उनके लॉकर में न गहने थे और न ही पैसा, करीब 50 लाख के गहने और 6 लाख रुपए कैश लॉकर से गायब थे. उन्होंने संबंधित अधिकारियों की सूचना दी.इस घटना के बाद खबर पूरे बैंक में आग की फैल गई.घटनास्थल पर पूरे मामले की छानबीन करने स्थानीय पुलिस पहुंच गई. इस मामले को लेकर संबंधित बैंक प्रबंधक से जब पूछताछ की गई, तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

लॉकर से गायब लाखों रुपए और कीमती गहने की जांच में आए अधिकारियों ने मामला संदेहास्पद बताया. डीएसपी सचिवालय राजेश कुमार प्रभाकर ने बताया कि बैंक में रखे लॉकर से इतनी बड़ी रकम गायब हो जाना कही न कही बैंक के कर्मचारियों की मिलीभगत दर्शाता है. पीड़ित के मुताबिक पुलिस ने बैंक के प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, अकाउंटेंट, और कैशियर के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

बैंक पर संदेह

बैंक के नियमानुसार बैंक में जिस ग्राहक को लॉकर सेवा उपलब्ध होती है,उसमे दो चाबी लगती है,जिसकी एक चाभी बैंक के संबंधित अधिकारी के पास होती है और दूसरी चाभी ग्राहक के पास होती है. अगर ग्राहक बैंक में जाकर उस लॉकर को जब इस्तेमाल करते हैं तो लॉकर संबंधित अधिकारी भी एक चाभी लेकर लॉकर खोलने के लिए ग्राहक के साथ स्ट्रांग रूम में जाता है. लेकिन इस घटना में पीड़ित व्यक्ति का कहना है, जिस अधिकारी के साथ उन्होंने लॉकर को खोलने के लिए प्रवेश किया.उस दृश्य उनके लिए किसी आश्चर्य से कम नही था.लॉकर पहले से खुला हुआ पाया गया. फिलहाल पुलिस हर एक बिंदु पर गहनता पूर्वक जांच कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद PM मोदी के बयान पर सपा भड़की, अखिलेश के चाचा बोले- अगर वो साथ हैं तो...
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद PM मोदी के बयान पर सपा भड़की, अखिलेश के चाचा बोले- अगर वो साथ हैं तो...
'BJP नेता सहित सभी आरोपियों के गिराए जाएं घर', दोनों हाथ काटे जाने के मामले में पीड़ित की बहन
'BJP नेता सहित सभी आरोपियों के गिराए जाएं घर', दोनों हाथ काटे जाने के मामले में पीड़ित की बहन

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget