एक्सप्लोरर

बिहार: आरजेडी के पोस्टर में जेडीयू पर निशाना, लिखा- 'कुर्सी के प्यारे-बिहार के हत्यारे'

इस पोस्टर में बिहार के नक्शे को डूबता हुआ दिखाया गया हैलिखा हुआ है- चोरी से आई चोर सरकार, ले डूबी पूरा बिहार

पटना: बिहार में राजनीतिक दलों के बीच 'पोस्टर वार' का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने एक बार फिर नया पोस्टर जारी किया है. आरजेडी की तरफ से जारी किए गए पोस्टर के जरिए नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साधा गया है.

इस पोस्टर पर लिखा गया है, "कुर्सी के प्यारे बिहार के हत्यारे." पोस्टर में बिहार के नक्शे को लोगों के साथ डूबता हुआ दिखाया गया है, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके सहयोगी उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को एक कुर्सी पर बैठा हुआ दिखाया गया है. पोस्टर पर लिखा गया है, "लूट रहा है बिहारी और लुट रहा बिहार, कुर्सी-कुर्सी खेल रही खिलाड़ी सरकार. किया शोषण, उत्पीड़न अत्याचार, दिया बेरोजगारी और भ्रष्टाचार. चोरी से आई चोर सरकार, ले डूबी पूरा बिहार."

इससे पहले सोमवार को भी आरजेडी ने एक पोस्टर जारी किया था, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुर्सी के पीछे छिपते दिखाया गया था, जबकि लोग उनसे लगातार न्याय, स्वास्थ्य, विकास, शिक्षा, रोटी, सुरक्षा कहां है, को लेकर प्रश्न करते नजर आ रहे हैं. गौरतलब है कि आरजेडी और जेडीयू के बीच लगातार पोस्टर वार चल रहा है. अब देखना है कि आरजेडी के इस पोस्टर के जवाब में जेडीयू किस तरीके से जवाब देता है.

बता दें कि इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं. एनडीए खेमा ये साफ कर चुका है कि बिहार का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा. बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ये साफ कर चुके हैं कि नीतीश कुमार ही एनडीए का चेहरा होंगे. वहीं आरजेडी ने तेजस्वी यादव को अपना चेहरा घोषित किया हुआ है. हालांकि आरजेडी के इस फैसले से महागठबंधन में एकमत नहीं बना पाया है. आरजेडी के अलावा महागठबंधन में कांग्रेस, वीआईपी, आरएलएसपी और हम पार्टी शामिल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
Delhi Weather Today: दिल्ली में ठंड की आहट के बीच जहरीली हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में ठंड की आहट के बीच जहरीली हुई हवा, जानें आज का मौसम
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
लुधियाना: विदेश से लौटी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, बेडरूम में मिला शव, पति गिरफ्तार
लुधियाना: विदेश से लौटी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, बेडरूम में मिला शव, पति गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
Embed widget