एक्सप्लोरर

चमकी बुखार: नीतीश पर विपक्ष नरम, बिहार में भीतर ही भीतर पक रही है सियासी खिचड़ी?

विपक्ष नीतीश कुमार के प्रति नरमी बरते हुए है. चमकी बुखार लेकर पहले लगातार नीतीश कुमार का इस्तीफा मांगा जा रहा था लेकिन अब आरजेडी स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का इस्तीफा मांग रही है. आरजेडी का कहना है कि मंगल पांडे को हटाकर जेडीयू के किसी नेता को स्वास्थ्य मंत्री बनाया जाए. कांग्रेस का रुख भी नीतीश के प्रति नरम ही है.

पटना: बिहार में भीतर ही भीतर राजनीतिक ‘खिचड़ी’ पक रही है. राज्य में सरकार के प्रति विपक्ष का रवैया देखकर तो ऐसा कहा ही जा सकता है. आज सदन में नीतीश कुमार की सरकार को घेरने का पहला मौका था लेकिन विपक्ष ने एनडीए में फूट कराने का नया तरीका निकाला. विपक्ष की तरफ से चमकी बीमारी से हुई मौत पर कार्य स्थगन प्रस्ताव लाया गया. इस प्रस्ताव को विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी ने स्वीकार कर लिया. ये पहला मौका था जब विपक्ष के ऐसे प्रस्ताव को अध्यक्ष ने अपने आसन से स्वीकार कर लिया.

चमकी बुखार पर हुई मौत को लेकर सदन में चर्चा शुरू हुई. विरोधी दल के नेता तेजस्वी पटना तो आए पर सदन में नहीं आए. ऐसे में उनकी जगह उप नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने चर्चा में हिस्सा लिया. वे नीतीश कुमार पर थोड़े नरम ही रहे और बीजेपी कोटे से बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के इस्तीफे की मांग रख दी. सिद्दीकी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे इस्तीफा दें और जेडीयू से किसी को स्वास्थ्य मंत्री बनाएं. बीजेपी वाले ज़्यादा संगठन के काम में लगे रहते हैं. सिद्दीकी का ये बयान महत्वपूर्ण है क्योंकि लोकसभा चुनाव की हार से पहले आरजेडी हर मामले में नीतीश को ज़िम्मेदार मान उनसे इस्तीफे की मांग करती रही है.

ये पहला मौका है जिसमें आरजेडी नरम रुख अख्तियार किए हुए है. मंगल पांडे जब जवाब देने लगे तो विपक्ष ने उनसे इस्तीफे की मांग कर सदन का बहिष्कार कर दिया. मंगल पांडे ने किसी तरह लिखा हुआ भाषण पढ़ दिया लेकिन उनके चेहरे का भाव बता रहा था कि वो पूरे समय असहज थे. डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी चर्चा के दौरान गंभीर रहे. बीजेपी निशाने पर थी.

इधर नीतीश कुमार ने जैसे ही सदन में चमकी पर चर्चा करने के लिए उठे सदन में विपक्ष के नेता भी आ गए. नीतीश ने विस्तार से चमकी पर अपना पक्ष रखा. विपक्ष पूरे वक्त चुपचाप सुनता रहा. अमूमन ऐसा मौका नहीं आता है. नीतीश कुमार ने कहा कि सिर्फ शोक प्रकट नहीं कर सकते हैं ये बहुत गंभीर मामला है.

सदन में जब चर्चा चल रही थी उस वक्त तेजस्वी अपने आवास पर ही रहे. हालांकि उनके बड़े भाई तेजप्रताप सदन में जरूर आए लेकिन उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा. जबकि राबड़ी देवी मीडिया में अपना बयान देकर चलती बनीं. कोंग्रेस का रुख भी नीतीश के प्रति नरम ही दिखा.

इसके पहले आरजेडी के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह समेत कई नेता नीतीश कुमार को महागठबंधन में लाने की बात सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं. राबड़ी देवी ने भी इंकार नहीं किया और तेजस्वी तो बिल्कुल चुप हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 10 महीने में सबसे साफ हुई हवा, भारी बारिश के बाद गर्मी से राहत; जलभरा और जाम ने बढ़ाई मुश्किल
दिल्ली में 10 महीने में सबसे साफ हुई हवा, भारी बारिश के बाद गर्मी से राहत; जलभरा और जाम ने बढ़ाई मुश्किल
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
रोहिणी बिल्डिंग हादसा: बारिश के बाद भर-भराकर गिरा मकान, 3 की मौत; क्या बोले चश्मदीद?
रोहिणी बिल्डिंग हादसा: बारिश के बाद भर-भराकर गिरा मकान, 3 की मौत; क्या बोले चश्मदीद?
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget