एक्सप्लोरर

बिहार: महागठबंधन में कम से कम 20 सीटों पर दावा कर रही है आरजेडी- सूत्र

बिहार में कांग्रेस पार्टी हर उस नेता को अपनी ओर लाने की जी जान से कोशिश कर रही है जिसका जातीय आधार मजबूत हो. आरजेडी, लेफ्ट पार्टी और जीतन राम मांझी की पार्टी हम को लेकर महागठबंधन के आधार को और बड़ा बनाने के लिए आरएलएसपी को न्योता दे दिया है.

पटना: 2019 में महागठबंधन और एनडीए के बीच होने वाले मुकाबले में कौन किसपर भारी पड़ेगा ये तो आने वाला वक्त बताएगा. लेकिन इसके लिए बीजेपी और कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टियों को अपनी तरफ खींचने के लिए डोरे डाल रही है. कांग्रेस महागठबंधन में आरएलएसपी नेता उपेन्द्र कुशवाहा का आना तय मान रही है तो लोक जनशक्ति पार्टी को एनडीए से बगावत करने के लिए उकसा रही है. 2014 लोकसभा के मुकाबले 2019 का चुनाव दिलचस्प बनता जा रहा है.

20 सीटों पर आरजेडी का दावा

हालांकि सबसे बड़ा सवाल है कि कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा. सूत्रों के मुताबिक आरजेडी कम से कम 20 सीटों पर दावा कर रही है. बाकी सीटें अपने सहयोगी दलों के लिए छोड़ने को पेशकश कर रही है. यही वजह है कि तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी से कह दिया है कि आरजेडी को बिहार में ड्राइविंग सीट दी जाए. इसपर सभी चुप हैं.

आरजेडी को उम्मीद, महागठबंधन में शामिल होंगे कुशवाहा

बिहार में कांग्रेस पार्टी हर उस नेता को अपनी ओर लाने की जी जान से कोशिश कर रही है जिसका जातीय आधार मजबूत हो. आरजेडी, लेफ्ट पार्टी और जीतन राम मांझी की पार्टी हम को लेकर महागठबंधन के आधार को और बड़ा बनाने के लिए आरएलएसपी को न्योता दे दिया है. हालांकि उपेन्द्र कुशवाहा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं लेकिन आरजेडी को उम्मीद है कि वो शामिल होंगे.

महागठबंधन में सीटों को लेकर कोई मारा मारी नहीं: आरजेडी

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि महागठबंधन में सीटों को लेकर कोई मारा मारी नहीं है. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है महागठबंधन और मजबूत होता जा रहा है. एनडीए में घमासान मचा है सभी पुराने सहयोगी दल छोड़कर जा रहे हैं. बहुत सारे लोग एनडीए छोड़ने के लिए कतार में खड़े हैं. रामविलास भी पार्टी छोड़कर आने वाले हैं. हमलोगों ने दावा किया था उपेंद्र कुशवाहा पार्टी छोड़ेंगे. शिवसेना आंख दिखा रही है. बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. तीन राज्यों के परिणाम ने संकेत दे दिया है. अब पूरे देश के जनता का यही मूड है.

एनडीए में होगा बिखराव: कांग्रेस

कांग्रेस नेता प्रेमचन्द्र मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस का मानना है गठबंधन का दायर बढ़ेगा और एनडीए में बिखराव होगा. तीन राज्यों में बीजेपी की पराजय और कांग्रेस की जीत से एनडीए के बिखराव का मार्ग और मजबूत हुआ है. पहले टीडीपी, आरएलएसपी और अब शिवसेना रोज आंख दिखा रही है. यूपी में मंत्री राजभर भी रोज मोदी सरकार आलोचना कर रहे हैं. अठावले जी का बयान कुछ और आ रहा है.

नीतीश और बीजेपी को हराना महागठबंधऩ का लक्ष्य: कांग्रेस

प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि चिराग पासवान ने भी ट्वीट कर दिया है. ये इस बात का इशारा है अब नरेंद्र मोदी नाम पर वोट नहीं मिलेगा. इनलोगों ने छल किया है इसलिए इनके साथ कोई रहना नहीं चाहेगा. सीट शेयरिंग पर उन्होंने कहा कि इस बोलने के लिए वे अधिकृत नहीं हैं. इसपर पार्टी आलाकमान ही फैसला लेगा. कल गठबंधन के नेता राहुल गांधी से मिलेंगे. हमारा लक्ष्य बिल्कुल निर्धारित है कि बिहार में नीतीश कुमार और बीजेपी को कैसे परास्त करें.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में CAPF की तैनाती पर उठे सवाल, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में CAPF की तैनाती पर उठे सवाल, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget