एक्सप्लोरर

पाटलिपुत्र: मीसा भारती के लिए राहुल गांधी ने की रैली, कहा- 23 मई को पीएम मोदी की विदाई होगी

राहुल गांधी ने आज पाटलिपुत्र में आरजेडी की उम्मीदवार मीसा भारती के लिए रैली की. इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पांच साल पहले किए अपने वादे को पूरा करने में नाकाम रहे. लोगों का करारा जवाब मिलेगा.

Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने चुनाव प्रचार में बड़ी चतुराई से भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बोलने से बच रहे हैं लेकिन 23 मई उनकी विदाई का दिन होगा. राहुल ने पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में रैली करते हुए सभी गरीबों के बैंक खातों में 15 लाख रुपये डालने और दो करोड़ नौकरियों के सृजन जैसे मोदी के वादों पर भी सवाल उठाए. पाटलिपुत्र से आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती मैदान में हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी की हार का दावा करते हुए कहा कि 23 मई को मतगणना के दिन मोदी को पांच साल पहले किए गए वादों को पूरा करने में नाकाम रहने से नाराज लोगों से करारा जवाब मिलेगा. उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को दिये पीएम मोदी के इंटरव्यू समेत सभी इंटरव्यू पर तीखा हमला करते हुए कहा कि मुद्दों से भटकाने के लिये सवाल-जवाब परोसे जा रहे हैं. इन दिनों हम मोदीजी से बस यही सुन रहे हैं कि वह आम कैसे खाते हैं और आधी बाजुओं का कुर्ता क्यों पहनते हैं.

राहुल गांधी ने 'चौकीदार चोर है' का नारा दोहराते हुए कहा कि मोदी को राफेल सौदे से जुड़े हमारे सवालों के जवाब देने होंगे. उन्होंने अनिल अंबानी को ठेका क्यों दिया. वह लड़ाकू विमानों के लिये पहले से तय राशि से अधिक भुगतान के लिये क्यों सहमत हुए और राफेल का निर्माण भारत में क्यों नहीं कराया गया. उन्हें देश को इन सवालों का जवाब देना होगा.

कांग्रेस ने कहा कि मोदी अपने प्रचार के लिये देशभर में घूम रहे हैं, ‘टेली प्रॉम्पटर’ की मदद से रैलियों को संबोधित कर रहे हैं. वह बड़ी चतुराई से भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बोलने से बच रहे हैं. लेकिन हम उन्हें भागने नहीं देंगे. भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उन्हें खुली बहस की मेरी चुनौती अब भी बरकरार है. वह पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं और 23 मई उनकी विदाई का दिन होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
Exclusive: 2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget