एक्सप्लोरर

बिहार: नीतीश की शराबबंदी का मखौल उड़ा रहे अधिकारी, नेपाल जाकर पी रहे हैं शराब

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है ऐसे में शराब पीने की लत से मजबूर अधिकारियों का अड्डा पड़ोसी मुल्क नेपाल बन गया है.

पटना: बिहार में नीतीश सरकार ने शराबबंदी कर रखी है लेकिन नीतीश सरकार के शराबबंदी कानून का उनके अधिकारियों द्वारा ही खुलकर मखौल उड़ाया जा रहा है. कानून और सरकार के कड़े रुख के कारण अब अधिकारियों ने शराब पीने का ठिकाना बदल दिया है. बिहार से सटे पड़ोसी देश नेपाल जाकर अधिकारी शराब , शबाब और कबाब का मज़ा ले रहे हैं.  बिहार में वैसे तो पूर्ण शराबबंदी है पर एक वीडियो सरकार के शराबबंदी कानून का पोल खोल रहा है.

क्या है मामला

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है ऐसे में शराब पीने की लत से मजबूर अधिकारियों का अड्डा पड़ोसी मुल्क नेपाल बन गया है. नेपाल के एक पब में ये अधिकारी अपना शौक पूरा करने पहुंच गए. एक वीडियो सामने आया है जिसमें अधिकारी दारू के साथ-साथ लड़की के साथ अश्लील हरकतें करते दिख रहे हैं. दरअसल बगहा ज़िले के इस वीडियो में दो प्रखंड में तैनात ब्लॉक कोऑपरेटिव ऑफिसर, सह एसएफसी, गोदाम प्रबन्धक कुछ लोगों के साथ नेपाल में शराब पीते हुए दिख रहे हैं.

बता दें कि शराबबंदी कानून को लागू करने के लिए सभी सरकारी मुलाजिमों को शराब के सेवन न करने कि शपथ दिलाई गई है. इस लिए वह अब बिहार छोड़ नेपाल में शराब सेवन और मौज मस्ती करने में लग गए हैं.

जब मीडिया ने उनसे इसको लेकर सवाल पूछा तो वो खुद ही कैमरे के सामने स्वीकार भी कर रहे हैं कि वह सरकारी कर्मचारी हैं और शराब न पीने की ओथ ले रखी है. इन अधिकारियों की पहचान की बात करें तो इनमें एक व्यक्ति बगहा 2 ब्लॉक कोऑपरेटिव ऑफिसर सतीश कुमार शर्मा हैं. उनसे जब वीडियो को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें फसाने और उनकी छवि को धूमिल करने की साज़िश रची जा रही है. उन्होंने कहा कि वह कभी नेपाल नहीं गए.

बता दें कि हाल में ही पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने भी इस बात का दावा किया था कि बिहार के अफसर, नेता , मंत्री शराब पीते हैं और इसकी जांच कराई जाए.

यह भी पढ़ें- जामिया यूनिवर्सिटी हिंसा: Video के जवाब में Video से बदला माहौल, मामले ने लिया राजनीतिक रंग सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन पर SC का फैसला आज, कमांडिंग पद पर भी आ सकता है आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर
कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget