एक्सप्लोरर

कीर्ति आजाद के बूथ लूटने वाले बयान पर बीजेपी का पलटवार, कहा- इस बार जमानत जब्त होगी

नित्यानंद राय ने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति रही है, बूथ लूटने की. बूथ लूटनेवाला कभी विकास की बात नहीं कर सकता. इस बार कीर्ति आजाद की जमानत जब्त होगी.

नई दिल्ली: कांग्रेस में शामिल हुए कीर्ति आजाद ने दरभंगा पहुंचते ही विवादित बयान दे दिया. कई कांग्रेसी नेताओं का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि पहले बूथ लूट होती थी और 1999 के लोकसभा चुनाव में उनके लिए भी लोगों ने बूथ लूटा. इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके पिता जी के समय भी बूथ लूटा जाता था. अब इसको लेकर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कीर्ति आजाद पर निशाना साधा है.

नित्यानंद राय ने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति रही है, बूथ लूटने की. बूथ लूटनेवाला कभी विकास की बात नहीं कर सकता. इस बार कीर्ति आजाद की जमानत जब्त होगी. उन्होंने कहा कि कीर्ति आजाद जब भी बीजेपी में रहे बूथ लूटकर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें नहीं जिताया है. वहां के कार्यकर्ता और लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की नीति और कर्मठता को देखकर उन्हें जिताया था. वे कांग्रेस में गए हैं, जहां लोकतंत्र की हत्या की जाती है.

कीर्ति आजाद ने कहा, ''हमारी यह घर वापसी है क्योंकि हम जन्म से कांग्रेसी हैं. बीजेपी सबसे बड़ी साम्प्रदायिक पार्टी है.'' कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार दरभंगा पहुचे कीर्ति आजाद को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया. कीर्ति आजाद के स्वागत के लिए कई कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए जिससे मंच टूट गया. इस मंच पर मौजूद कई नेता नीचे गिर गएं. इस दौरान उन्हें हल्की चोटें आईं. मंच से गिरने की बात पर उन्होंने कहा कि पहले ही इतना चोट खा चुका हूं कि अब क्या चोट लगेगी. मंच पर कीर्ति आजाद के साथ बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा भी साथ थे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा HC का फैसला, ₹10000 बॉन्ड भरने का मामला
नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा HC का फैसला, ₹10000 बॉन्ड भरने का मामला

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget