एक्सप्लोरर

नीतीश ने फोन कर जाना लालू का हाल, तेजस्वी बोले- JDU के लिए दरवाज़े बंद

लालू यादव जब पहली बार इलाज कराने गए थे तो उस वक्त भी नीतीश कुमार ने फोन किया था. इतना ही नहीं लालू यादव के विश्वस्त भोला यादव को फोन कर नीतीश कुमार लगातार तबीयत की जानकारी लेते रहे हैं यानि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव को फोन किया और उनकी तबीयत के बारे में पूछा. चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू यादव फिलहाल इलाज के लिए अंतरिम जमानत पर बाहर है और मुंबई के अस्पातल में भर्ती हैं. झारखंड हाई कोर्ट ने लालू यादव की अंतरिम जमानत तीन जुलाई तक के लिए बढ़ा दी है.

बता दें कि कोर्ट ने लालू यादव को छह हफ्ते की जमानत दी थी जो 27 जून को खत्म होने वाली थी. 11 मई को लालू यादव को छह हफ्ते की जमानत दी थी. मौजूदा वक्त में बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर एनडीए में टकराव चल रहा है. इस बीच नीतीश कुमार का लालू यादव को फोन करना कई सवाल खड़े कर रहा है.

चार महीने बाद नीतीश को आई लालू की याद- तेजस्वी

इस पर तेजस्वी यादव ने कहा, ''यह देर से किया गया कॉल था.'' उन्होंने बताया कि रविवार को लालू यादव का फिस्टुला ऑपरेशन किया गया. तेजस्वी यादव ने कहा, ''हैरानी की बात है कि हॉस्पिटल में भर्ती होने के चार महीने बाद नीतीश जी को उनके (लालू यादव) बीमार होने की खबर मिली. मुझे आशा है कि उन्होंने यह महसूस किया होगा कि वे उनसे मिलने वाले अंतिम बीजेपी/एनडीए के नेता हैं.'' बता दें कि लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की शादी में नीतीश कुमार शरीक हुए थे.

महागठबंधन में नीतीश के लिए दरवाजे बंद- तेजस्वी

तेजस्वी प्रसाद यादव ने मंगलवार को दो टूक कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए महागठबंधन के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले को लेकर आरजेडी महागठबंधन के किसी दूसरे दलों के दबाव में भी नहीं आएगा. तेजस्वी यादव ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान किया और यहां की जनता नीतीश को कभी माफ नहीं करेगी.

यहां देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
फांसी की सजा के बाद मुस्कान-रविता की मांग, कहा- बच्चों से मिला दो
फांसी की सजा के बाद मुस्कान-रविता की मांग, कहा- बच्चों से मिला दो

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget