एक्सप्लोरर

नीतीश कैबिनेट का बड़ा एलान, सूखाग्रस्त इलाकों के सभी परिवारों को मिलेगा 3000 रुपये का मुआवजा

नीतीश कुमार की कैबिनेट ने आज राज्य के 18 जिलों के 102 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया. इन प्रखंडों के 896 पंचायत के सभी परिवारों को तीन हजार रुपये मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे.

पटना: नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार के सूखाग्रस्त इलाकों के लोगों के लिए बड़ा एलान किया है. नीतीश सरकार ने एलान किया कि सूखा प्रभावित जिलों के हर परिवार को तीन हजार रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे. आज नीतीश कुमार की कैबिनेट ने 18 जिलों के 102 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया है. इन 102 प्रखंडों के 896 पंचायत के सभी परिवारों को तीन हजार रुपये दिए जाएंगे.

दरअसल इस योजना का नाम 'तत्काल योजना' रखा गया है. आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से कैबिनेट में ये प्रस्ताव लाया गया जिसमें मंजूरी दे दी गई. राज्य सरकार ने ये भी फैसला किया है कि पिछली बार की तरह इस बार भी 15 अक्टूबर तक फसल की स्थिति की समीक्षा की जाएगी. अगर खेतों में दरार और फसल मुरझा गए हों या फिर 33 फीसदी फसल खराब हो गया तो इसके लिए भी किसानों को कृषि सब्सिडी दी जाएगी.

'तत्काल योजना' में करीब सात सौ करोड़ रुपये बांटे जाएंगे. जबकि कृषि विभाग की समीझा के बाद फसलों की बर्बादी को देखते हुए अनुमान के आधार पर दो हजार करोड़ रुपये का फंड रखा गया है. बता दें कि बिहार में पिछले कई दिनों से खराब मानसून की वजह से बारिश अपेक्षाकृत काफी कम हुई है. ये भी बताया कि जिन इलाकों में 30 फीसदी से कम बारिश हुई है, उनमें 18 जिले शामिल हैं. बिहार में अगले साल चुनाव होने हैं. ऐसे में किसानों के हित में लिए गए फैसलों का प्रभाव पड़ना तय है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: छात्रों पर बल प्रयोग पर अभिजीत दीपके बोले, 'जब राजनीतिक दल...'
रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज पर भड़के अभिजीत दीपके, पूछा ये सवाल
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget