एक्सप्लोरर

NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, बीजेपी-जेडीयू 17-17 तो आरएलएसपी को मिलेगी दो सीटें

बिहार में एनडीए में शामिल पार्टियां लोकसभा चुनाव में कितने-कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी यह तय हो गया है. सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत बीजेपी और जेडीयू बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

नई दिल्ली: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में एनडीए में शामिल सभी पार्टियां कितनी-कितनी सीटों पर लड़ेगी? यह तय हो चुका है. सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) 17-17 सीटों पर लड़ेगी. वहीं रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) चार और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) दो सीटों से मैदान में उतरेगी. हालांकि एनडीए एलजेपी के एक सदस्य को राज्यसभा भी भेज सकती है. संभवत: रामविलास पासवान राज्यसभा का रास्ता अपना सकते हैं.

NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, बीजेपी-जेडीयू 17-17 तो आरएलएसपी को मिलेगी दो सीटें

पिछले दिनों जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मुलाकात के बाद एलान किया था कि दोनों पार्टियां बराबर बराबर सीटों पर लड़ेगी. इसी दिन उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव से मिलकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी.

जिसके बाद कल केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे. उन्होंने बीजेपी महासचिव और बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव से मुलाकात की. मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि वह बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह द्वारा लोकसभा सीटों का बलिदान करने के आह्वान का पालन करने को तैयार हैं. साथ ही सवाल किया कि उनकी पार्टी को बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल क्यों नहीं किया गया?

नीतीश सरकार में भागीदारी चाहते हैं उपेंद्र कुशवाहा, पूछा- आरएलएसपी को क्यों शामिल नहीं किया गया?

कुशवाहा बाद में एलजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान से भी मिले. बैठक में सीट बंटवारे पर चर्चा हुई. उपेंद्र कुशवाहा 2014 लोकसभा चुनाव में जितनी सीटें मिली थी उतनी सीटों की मांग कर रहे हैं. इस चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी ने बीजेपी से अलग होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया था और उसे मात्र दो सीटें मिली थी.

रामविलास पासवान से मिले उपेंद्र कुशवाहा, सीट बंटवारे पर हुई चर्चा

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी बिहार की 40 सीटों में से 30 पर लड़ी थी और उसे 22 सीटों पर जीत मिली थी. एलजेपी और आरएलएसपी क्रमश: सात और तीन सीटों पर उतरी थीं और उन्होंने क्रमश: छह और तीनें सीटें जीती थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Results LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget