एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार और बिहार की सियासत की दिशा तय करेगा जुलाई 2018

8 जुलाई को जेडीयू का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में होना है. नीतीश कुमार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं और उन्होंने ये बैठक दिल्ली में ही बुलाई है. ज़ाहिर है ये दो दिवसीय बैठक कहने को तो रूटीन बैठक होगी लेकिन इस बैठक में अहम फैसले लिए जांएगे.

पटना: बिहार में मानसून दस्तक दे चुका है लेकिन हर सियासी दल के भीतर का माहौल गरम है. इस मानसून की बारिश में ये पता चल जाएगा कि एनडीए और महागठबंधन के सभी दलों की छत और दीवारें कितनी मज़बूत हैं. 26 जुलाई को नीतीश की अगुआई में बनी एनडीए सरकार के बिहार में एक साल पूरे हो जाएंगे. ये कई मायनों में खास है.

8 जुलाई को जेडीयू का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में होना है. नीतीश कुमार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं और उन्होंने ये बैठक दिल्ली में ही बुलाई है. ज़ाहिर है ये दो दिवसीय बैठक कहने को तो रूटीन बैठक होगी लेकिन इस बैठक में अहम फैसले लिए जांएगे. संभावना ये भी है कि आगे गठबंधन को लेकर नीतीश कुमार कोई फैसला लें.

ठीक चार दिन बाद यानि 12 जुलाई को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सरकार बनने के बाद पहली बार बिहार आएंगे. नीतीश कुमार और अमित शाह की मुलाकात भी होनी है. सूत्रों के अनुसार ये बैठक स्टेट गेस्ट हाउस में हो सकती है जहां दोनों दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों के बीच सीटों और आगे को रणनीति पर ठोस बातें तय हो सकती है.

इसके बाद 20 जुलाई से बिहार विधान सभा के मानसून सत्र की शुरुआत होगी जो 26 जुलाई तक चलेगी. 26 जुलाई को एक और खास घटना होगी. तेजस्वी यादव पर आईआरसीटीसी मामले में चार्जशीट दाखिल तो हो गया है लेकिन कोर्ट की तरफ से संज्ञान नहीं लिया गया है. सीबीआई को 26 जुलाई तक तकनीकी कमी को पूरी कर सीबीआई कोर्ट में दस्तावेज़ दाखिल करने हैं. 26 जुलाई को चार्जशीट दाखिल करने के तय 90 दिन पूरे हो जाएंगे और तब कोर्ट पर निर्भर करेगा कि वो संज्ञान ले या न ले. ऐसे में तेजस्वी यादव का भी भविष्य तय होगा.

दूसरी तरफ कांग्रेस नेता शकील अहमद, फिर सुदर्शन और तौसीफ आलम ने तेजस्वी यादव के एकतरफा मुख्यमंत्री बनाने के एलान को मुद्दा बना लिया है. नीतीश कुमार को साथ लेकर चलने की बात विधायक खुल कर बोलने लगे हैं. महागठबंधन में भी नीतीश कुमार को लेकर दरारें बढ़ रही हैं तो एनडीए में नीतीश चहरे और सीटों के बंटवारे पर अड़े हुए हैं. इस अड़ियल रवैये से सब परेशान हैं कि आखिर नीतीश क्या करेंगे?

नीतीश कुमार की रणनीति साफ है कि वे सीट और चहरे पर कोई समझौता नहीं करेंगे क्योंकि बिहार में उनकी साख है और उसपर कोई बट्टा नहीं लगने देंगे. अगर एनडीए छोड़ने की नौबत आ गई तो कांग्रेस से कोई दूरी नहीं लेकिन आरजेडी के साथ सीधे जाने में हिचक है. ये सब बातें कयासों के आधार पर ही हैं लेकिन इतना तो तय है कि इस महीने या तो बातें सुलझ जाएंगी या फिर उठा पटक की शुरुआत हो जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
महाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी में सरकार, ड्राफ्ट के लिए बनी 7 सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी
महाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी में सरकार, ड्राफ्ट के लिए बनी 7 सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी
Himachal Weather Today: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
Gurugram News: गुरुग्राम में इम्पीरिया एस्फेरा सोसाइटी में बालकनी गिरी, बड़ा हादसा टला; बाल-बाल बचे लोग
गुरुग्राम में इम्पीरिया एस्फेरा सोसाइटी में बालकनी गिरी, बड़ा हादसा टला; बाल-बाल बचे लोग

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget