एक्सप्लोरर

तेजप्रताप के बयान पर जेडीयू ने तेजस्वी को घेरा, पूछा- आरजेडी में असामाजिक तत्व कौन हैं?

जेडीयू नेता नीरज कुमार ने लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नाम मंगलवार को खुला पत्र जारी कर पूछा है कि आरजेडी में असामाजिक तत्व कौन हैं?

पटना: बिहार में आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव के बयान के बाद पार्टी में उभरी अंतर्कलह पर अब विरोधियों ने भी निशाना साधना शुरू कर दिया है. बिहार में सत्ताधारी जेडीयू ने बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव से उन नामों को सार्वजनिक करने को कहा है, जिनका जिक्र उनके भाई तेजप्रताप ने अपने बयान में किया था.

जेडीयू नेता नीरज कुमार ने लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नाम मंगलवार को खुला पत्र जारी कर पूछा है कि आरजेडी में असामाजिक तत्व कौन हैं? नीरज ने अपने पत्र में लिखा है कि यह सच साबित हो गया कि आरजेजी ने राजनीति में 'लंपटीकरण' की शुरुआत की है. उन्होंने कहा कि जब यह बातें हम लोग कहते थे तब तेजस्वी और उनके प्रवक्ताओं को तकलीफ होती थी लेकिन अब तो उनके भाई और राज्य के पूर्व मंत्री ही यह कह रहे हैं.

पत्र में कहा, "दुष्कर्म के मामले में आरोपी विधायक राजवल्लभ यादव, कई संगीन मामलों में सजायाफ्ता पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बाद आरजेडी में और कौन असामाजिक लोग हैं, उन्हें आप पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएंगे, यही मांग आपके भाई तेजप्रताप की भी है." नीरज ने तेजप्रताप की तरफ से आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे के अपमान करने की चर्चा करते हुए कहा कि पूर्वे ऐसे लोगों को बार-बार परख रहे हैं, जिन्हें बिहार की जनता ने ही नकार दिया है.

पत्र में कबीर का दोहा, 'एकही बार परखिये ना वा बारम्बार. बालू तो हू किरकिरी जो छानै सौ बार' को उद्धृत किया. उन्होंने तेजस्वी पर आरोप लगाया कि आपके ही इशारे पर पूर्वे को अपमानित किया गया है, नहीं तो अब तक तेजप्रताप पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

गौरतलब है कि दो दिन पहले लालू के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने पार्टी में असमाजिक तत्वों के जमावड़े और अपनी उपेक्षा के आरोप लगाकर पार्टी में मतभेद को सार्वजनिक कर दिया था. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पर भी कई आरोप मढ़ दिए थे हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेता ने मतभेद की खबरों से इनकार किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़े हमले की साजिश नाकाम, पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के 6 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में बड़े हमले की साजिश नाकाम, पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के 6 आरोपी गिरफ्तार
Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget