एक्सप्लोरर

बिहार: गैंगरेप पीड़िता का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाने के मामले में चार गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि गैंगरेप पीड़िता का सिर मुंडवाकर उसे गांव में घुमाने के मामले में चार को गिरफ्तार किया गया है. बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने भी इसपर स्वत: संज्ञान लिया है.

गया: बिहार के गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप किए जाने और फिर न्याय मांगने के लिए पंचायत में पहुंची पीड़िता को सिर के बाल मुंडवाकर उसे गांव में घुमाने के मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मोहनपुर के थाना प्रभारी रविभूषण ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता के पंचायत में सिर मुंडवाकर गांव में सजा देने वालों में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 14 अगस्त की शाम मोहनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 साल की लड़की अपने घर से बाहर निकली थी कि एक चार पहिया वाहन पर सवार लोगों ने उसे अपने वाहन पर बैठा लिया और उसे वहां से कही लेकर चले गए. आरोप है कि इन सभी छह लोगों ने लड़की से रेप किया और उसके बाद वे उसे पंचायत भवन की छत पर छोड़कर भाग गए. पीड़िता ने महिला थाने में रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई और आरोप लगाया कि घटना के बाद पीड़िता बेहोश हो गई थी और दूसरे दिन किसी ने पीड़िता को देखा और उसकी सूचना उसके घर वालों को दी. पीड़िता ने एक आरोपी की पहचान कर ली है.

पीड़िता की मां का आरोप है कि जब वह अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए 21 अगस्त को पंचायत में हाजिर हुई, तब पंचायत के लोगों ने पीड़िता को ही गलत साबित करते हुए उसके सिर के बाल मुंड़वाकर गांव में घुमवाया. पीड़िता अपने परिजनों के साथ किसी तरह रविवार को पुलिस के पास पहुंची और पूरी बात बताई.

गया महिला थाने की प्रभारी रवि रंजना कुमारी ने मंगलवार को बताया कि सामूहिक दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत दर्ज प्राथमिकी में एक व्यक्ति को नामजद, जबकि अन्य पांच अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

पंचायत में उपस्थित लोगों के खिलाफ मोहनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें पंचायत के छह सदस्यों को नामजद आरोपी बनाया गया है. मोहनपुर के थाना प्रभारी ने बताया कि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने इस घटना पर स्वत: संज्ञान लेते हुए गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर इस मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: नवादा में बड़ी वारदात, घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
बिहार: नवादा में बड़ी वारदात, घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?
रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?
UP Election 2027: रामपुर मनिहारन में BJP की राह मुश्किल? 2 साल में बदल गए समीकरण, 2027 में सपा मारेगी बाजी!
रामपुर मनिहारन में BJP की राह मुश्किल? 2 साल में बदल गए समीकरण, 2027 में सपा मारेगी बाजी!

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget