एक्सप्लोरर

बिहार: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामजतन सिन्हा जेडीयू में शामिल

रामजतन सिन्हा ने कहा, ''आज मेरे जीवन की एक नई शुरुआत है. इस दौर में जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता आज हमने प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में ग्रहण की है और आगे की राजनीतिक जीवन इसी धारा के साथ बढ़नी है.''

पटना: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार में कांग्रेस को झटका लगा है. बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रामजतन सिन्हा मंगलवार को जेडीयू में शामिल हो गए. इस दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर भी मौजूद थे. पटना के बापू सभागार में अपने समर्थकों के साथ रामजतन सिन्हा जेडीयू में शामिल हुए. बाद में सीएम नीतीश कुमार ने भी पार्टी में उनका स्वागत किया.

रामजतन सिन्हा ने कहा, ''आज मेरे जीवन की एक नई शुरुआत है. इस दौर में जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता आज हमने प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में ग्रहण की है और आगे की राजनीतिक जीवन इसी धारा के साथ बढ़नी है.'' उन्होंने कहा कि बिहार में जातीय उन्माद को रोकना हिंसा के महल को समाप्त करना है तो नीतीश कुमार को छोड़कर कोई दूसरा नाम नहीं है. हमारी मुलाकात मुख्यमंत्री से कुछ दिन पहले हुई और उन्होंने कहा कि बिहार में बिजली आ गई है, सड़क बने हैं नाली और गली बने हैं लेकिन अभी बहुत काम करना है.

सिन्हा ने आगे कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ही एकमात्र विकल्प हैं. इसलिए हमने यह फैसला किया कि उनके नेतृत्व में आकर काम करें. मुख्यमंत्री चाहते हैं कि बिहार के नौजवानों को भी पॉलीटिकल ट्रेनिंग मिले. बिहार में ऐसा समय आएगा जब 243 विधानसभा क्षेत्रों में जेडीयू की मजबूत स्थिति दिखेगी.

नीतीश कुमार ने बांधे तारीफों के पुल

नीतीश कुमार ने कहा कि रामजतन सिन्हा जेडीयू ज्वाइन कर रहे हैं, इसकी खुशी है. पटना विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रहे हैं. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित अनेक पदों पर रहे हैं. एक प्रोफेसर के रूप में भी अपनी भूमिका निभाई. साइंस कॉलेज के प्रिंसिपल की भी भूमिका निभाई है. चाहे राजनीतिक क्षेत्र हो या शिक्षा का क्षेत्र हो दोनों में इनकी भूमिका विशिष्ट रही है. ऐसी परिस्थिति में इन्होंने यह निर्णय लिया कि जेडीयू के साथ रहेंगे और काम करेंगे तो यह आम बात नहीं है.

प्रशांत किशोर ने क्या कहा

इस मौके पर प्रशांत किशोर ने कहा कि रामजतन सिन्हा से मेरा नया-नया संबंध है. इनके लिए मेरे मन में काफी सम्मान भी है. पटना यूनिवर्सिटी के इलेक्शन के दौरान इनसे पहली बार मिलने का मौका मिला और 23 मुलाकातों में ही मुझे ऐसा लगा कि हम लोग साथ में मिलकर काम कर सकते हैं. आज पार्टी में शामिल किया जा रहा है इसके लिए मैं शुभकानाएं देता हूं. पार्टी में जो युवा लोग हैं वो इनसे प्रेरणा लेंगे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM की कुर्सी सम्राट चौधरी के पास आएगी या BJP फिर चौंकाएगी? दिल्ली पर टिकीं सबकी नजरें
CM की कुर्सी सम्राट चौधरी के पास आएगी या BJP फिर चौंकाएगी? दिल्ली पर टिकीं सबकी नजरें
Nitish Kumar News Live: जेडीयू नेताओं का दिल्ली दौरा शुरू, नीतीश के मंत्री बोले- मुख्यमंत्री हमारी पार्टी से हो
Live: जेडीयू नेताओं का दिल्ली दौरा शुरू, नीतीश के मंत्री बोले- मुख्यमंत्री हमारी पार्टी से हो
Delhi News: क्रिप्टो, म्यूल अकाउंट और विदेशी हैंडलर्स, दिल्ली में 74 लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाले 2 अरेस्ट
क्रिप्टो, म्यूल अकाउंट और विदेशी हैंडलर्स, दिल्ली में 74 लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाले 2 अरेस्ट
Mahoba News: महोबा में नवविवाहित युवक ने लगाई फांसी, शादी के 10 महीने बाद शारीरिक कमजोरी से था परेशान
महोबा में नवविवाहित युवक ने लगाई फांसी, शादी के 10 महीने बाद शारीरिक कमजोरी से था परेशान

वीडियोज

Iran Us Ceasefire : सीजफायर का उल्लंघन...फिर बरसेंगी मिसाइलें! | Israel | Donald Trump | Breaking
Anant Ambani: गौ सेवा और बच्चों का प्यार! कुछ इस तरह दिल्ली में मनाया गया अनंत अंबानी का जन्मदिन
Chitra Tripathi : Pakistan का ‘डबल गेम’? शांति के नाम पर साजिश! | US Iran Ceasefire
Breaking News: Bihar में CM पद पर सस्पेंस, क्या Nitish Kumar देंगे इस्तीफा? | ABP news
Saas Bahu Aur Saazish: Bhanu की जिद पड़ी भारी, Vidya के बाद अब बेटी Rajji ने भी तोड़ा रिश्ता! | Mahadev & Sons

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेतावनी: अभी LPG न सस्ती होगी, न किल्लत होगी खत्म! जानिए- होर्मुज खुलने से कब मिलेगी राहत?
चेतावनी: अभी LPG न सस्ती होगी, न किल्लत होगी खत्म! जानिए- होर्मुज खुलने से कब मिलेगी राहत?
दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार ने लिया यूटर्न! राज्यसभा की शपथ से पहले ये क्या कहा?
दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार ने लिया यूटर्न! राज्यसभा की शपथ से पहले ये क्या कहा?
आउट नहीं सिक्स था? फिन एलन के विकेट पर बवाल; वीडियो देख आप खुद बताइये क्या नॉटआउट थे
आउट नहीं सिक्स था? फिन एलन के विकेट पर बवाल; वीडियो देख आप खुद बताइये क्या नॉटआउट थे
'अंत को स्वीकार करो', अर्जुन कपूर का क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस बोले- अब तो एक्टर को ट्रोल करना बंद करो
'अंत को स्वीकार करो', अर्जुन कपूर का क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस बोले- अब तो एक्टर को ट्रोल करना बंद करो
'हिजबुल्लाह पर संग्राम', टूटा सीजफायर, रुका हॉर्मुज…, फिर दो-दो हाथ को तैयार इजरायल-ईरान
'हिजबुल्लाह पर संग्राम', टूटा सीजफायर, रुका हॉर्मुज…, फिर दो-दो हाथ को तैयार इजरायल-ईरान
US Iran War LIVE: सीजफायर टूटने पर करारा जवाब देने वाला था ईरान, पाकिस्तान के दखल के बाद बदला फैसला
LIVE: सीजफायर टूटने पर करारा जवाब देने वाला था ईरान, पाकिस्तान के दखल के बाद बदला फैसला
पॉपुलैरिटी ने बढ़ाई टेंशन! ऐप्पल के लिए कैसे सिरदर्द बनी सबसे सस्ते मैकबुक की सुपरफास्ट बिक्री?
पॉपुलैरिटी ने बढ़ाई टेंशन! ऐप्पल के लिए कैसे सिरदर्द बनी सबसे सस्ते मैकबुक की सुपरफास्ट बिक्री?
Children Deaths Due To Measles: इस देश में खसरे से 100 से ज्यादा बच्चों की मौत, जानें कैसे फैलती है यह बीमारी?
इस देश में खसरे से 100 से ज्यादा बच्चों की मौत, जानें कैसे फैलती है यह बीमारी?
Embed widget