एक्सप्लोरर

Bihar Exit Poll 2019: नीतीश की वापसी से NDA को फायदा, 34 सीटों पर जीत का अनुमान, महागठबंधन का सूपड़ा साफ

Bihar Exit Poll 2019: बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटे हैं. इस बार नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू भी एनडीए का हिस्सा है. वहीं आरएलएसपी एनडीए का साथ छोड़ महागठबंधन के साथ मैदान में है.

Lok Sabha Election 2019: एबीपी न्यूज़-नीलसन एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में बीजेपी को 17 और जेडीयू को 11 सीटें मिल सकती हैं जबकि एलजेपी के खाते में छह सीटें जाने का अनुमान है. यानी बिहार में एनडीए 40 में से 34 सीटों पर जीत दर्ज करती दिखाई दे रही है. वहीं महागठबंधन महज छह सीटों पर सिमट रही है. महागठबंधन में आरजेडी को तीन, कांग्रेस को दो और आरएलएसपी को एक सीट मिल सकती है. पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए ने 31 सीटें जीती थीं, ऐसे में नीतीश कुमार की वापसी से तीन सीटों का फायदा हो रहा है.

बता दें कि इस बार जेडीयू और बीजेपी 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं एलजेपी छह सीटों पर लड़ रही है. एक्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी और एलजेपी अपने खाते की सभी सीटें जीत रही है लेकिन नीतीश कुमार की पार्टी 17 सीटों पर लड़कर 11 सीटें ही जीतती दिख रही है.

वहीं महागठबंधन का सूपड़ा साफ नजर आ रहा है. 20 सीटों पर लड़ने वाली आरजेडी महज तीन सीटें जीतती दिखाई पड़ रही है. वहीं कांग्रेस अपने खाते की नौ सीटों में से दो पर ही जीत रही है. इसके अलावा आरएलएसपी के खाते में एक सीट जा रही है. महागठबंधन में आरएलएसपी को सीट बंटवारे के तहत पांच सीटें दी गई थीं. जीतन राम मांझी की पार्टी हम और मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी का खाता भी नहीं खुल रहा है.

बिहार में लोकसभा की 40 सीटें

बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं और सीटों के लिहाज से यह राज्य देश का पांचवां सबसे बड़ा राज्य है. राज्य में सात चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न हुए. इस बार बिहार में राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, आरएलएसपी, हम और वीआईपी साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. NDA के खिलाफ 'महागठबंधन' का साथ मिलकर चुनाव लड़ने से बीजेपी को कोई बड़ा नुकसान होता नहीं दिख रहा.

पिछली लोकसभा के नतीजे क्या रहे थे

पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार में बीजेपी ने सबसे ज्यादा 22 सीटें जीती थी. जबकि एनडीए की दो अन्य पार्टियां आरएलएसपी ने 3 और लोक जनशक्ति पार्टी ने 6 सीटों पर कब्जा किया था. यानी एनडीए की बिहार में कुल 31 सीटें आई थी. वहीं बाकी बचे सीटों में जेडीयू 2, आरजेडी 4, एनसीपी 1 और कांग्रेस ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

इस बार सियासी गणित राज्य में बदला हुआ है. 2014 में उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी एनडीए का हिस्सा थी लेकिन इस बार वह महागठबंधन में है. वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड पिछली बार बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ी ती लेकिन अब वह एनडीए का हिस्सा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल ने रद्दी नहीं की रैली, व्यापारी पहुंचे सोनिया गांधी के पास, कहा- 'आप अंतिम उम्मीद'
राहुल ने रद्दी नहीं की रैली, व्यापारी पहुंचे सोनिया गांधी के पास, कहा- 'आप अंतिम उम्मीद'
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
SIR के लिए महाराष्ट्र में बढ़ी डेडलाइन, अब 30 नवंबर को जारी होगी वोटर लिस्ट
SIR के लिए महाराष्ट्र में बढ़ी डेडलाइन, अब 30 नवंबर को जारी होगी वोटर लिस्ट
दिल्ली में दिवाली से पहले निपटा लें ये काम, बढ़ते AQI के बीच इन चीजों पर लगेगी रोक
दिल्ली में दिवाली से पहले निपटा लें ये काम, बढ़ते AQI के बीच इन चीजों पर लगेगी रोक

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget