एक्सप्लोरर

Bihar Election Survey 2019: नीतीश के 'तीर' से लोकसभा का लक्ष्य भेदेगी NDA, 35 सीटें मिलने का अनुमान- सर्वे

Bihar Election Survey 2019: 2014 में एनडीए में बीजेपी, एलजेपी और आरएलएसपी शामिल थे. इसमें बीजेपी ने 30 सीटों पर चुनाव लड़ा और 22 सीटें जीती थीं. वहीं रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी ने सात में छह सीटों पर जीत दर्ज की थी.

नई दिल्ली: बीते दिनों सीटों को लेकर बिहार एनडीए में तनातनी देखने को मिली लेकिन बाद में सबकुछ ठीक हो गया और अब उनके लिए खुशखबरी आई है. एबीपी न्यूज-सी वोटर के ताजा सर्वे के मुताबिक अगर अभी लोकसभा चुनाव होते हैं तो बिहार में एनडीए को बंपर सीटें मिलने की संभावना है. इसका मतलब साफ है कि नीतीश कुमार की वापसी एनडीए के लिए फायदेमंद साबित हो रही है.

फिलहाल बिहार में एनडीए में तीन घटक दल हैं. इनमें बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी शामिल हैं. बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं. सर्वे की मानें तो एनडीए को 40 में से 35 सीटें मिल सकती हैं. 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के आंकड़ों को देखें तो एनडीए ने कुल 40 में से 31 सीटें जीती थीं लेकिन उस वक्त नीतीश कुमार एनडीए का हिस्सा नहीं थे. यानि इस बार एनडीए को चार सीटों का मुनाफा होता दिखाई पड़ रहा है.

NDA में 2014 में किसने कितनी सीटें जीतीं

2014 में एनडीए में बीजेपी, एलजेपी और आरएलएसपी शामिल थे. इसमें बीजेपी ने 30 सीटों पर चुनाव लड़ा और 22 सीटें जीती थीं. वहीं रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी ने सात में छह सीटों पर जीत दर्ज की थी. उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी ने तीन सीटों पर चुनाव लड़ा और तीनों पर ही जीत हासिल की थी. लेकिन अब एनडीए की शक्ल बदल चुकी है. हाल ही कुशवाहा एनडीए से बाहर हो चुके हैं और नीतीश कुमार बहुत पहले एंट्री मार चुके हैं. यहां बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी.

गौरतलब है कि एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है. 'जुड़वा भाई' के फॉर्मूले के तहत जेडीयू और बीजेपी बराबर-बराबर सीटों (17-17) पर चुनाव लड़ेगी वहीं एलजेपी की पार्टी को बाकी बची छह सीटें मिली हैं. खास बात ये कि इस बार रामविलास पासवान लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्हें राज्यसभा भेजा जाएगा. पासवान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं.

वहीं दूसरी इस सर्वे के मुताबिक महागठबंधन पांच सीटों पर सिमट कर रह जाएगी. उपेंद्र कुशवाहा ने हाल ही में एनडीए से अलग होकर महागठबंधन का दामन थामा है. मौजूदा वक्त में बिहार में महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हम, उपेंद्र कुशवाह की पार्टी आरएलएसपी और 'सन ऑफ मल्लाह' मुकेश सहनी शामिल हैं. महागठबंध में फिलहाल सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है. 2014 में आरजेडी ने चार, कांग्रेस ने दो और एनसीपी ने एक सीट पर जीत हासिल की थी.

बता दें कि ये सर्वे नवंबर के आखिरी हफ्ते से लेकर दिसंबर के तीसरे हफ्ते के बीच किया गया है. देशभर में किए गए इस सर्वे में 57 हजार 701 लोगों से बात की गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
Datia By-election Result 2026 Highlights: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Bankipur Bypoll Result Highlights: बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget