एक्सप्लोरर

बिहार: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने कोरोना को लेकर दी ये जानकारी

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप कोरोना को लेकर जानकारी दी है. ग्रुप सदस्यों के मुताबिक बिहार में आपदा राहत केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सूचना एवं जन-सम्पर्क सचिव अनुपम कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक जितेन्द्र कुमार, स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह और आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव एम रामचन्द्र टुडू ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी.

आपदा राहत केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई

सूचना एवं जन-सम्पर्क सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि लोगों को हर स्तर पर कोरोना से राहत देने के लिये कई कदम उठाये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आपदा राहत केन्द्रों की संख्या बढ़ायी गई है. अब इनकी संख्या 108 हो गयी है.

पहले से अधिक संख्या में लोग आपदा राहत केन्द्र पर लाभान्वित हो रहे हैं और उनकी संख्या लगभग 80 हजार हो गयी है. उन्होंने कहा कि अब स्कूल (पंचायत) स्तर पर 1,040 क्वॉरंटाइन केन्द्र कार्यरत हैं, जिसमें 8,488 लोग रह रहे हैं. इन सभी लोगों को भोजन, आवासन और चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है.

प्रवासी मजदूरों मदद की जा रही है

अनुपम कुमार ने बताया कि बिहार के लोग जो बाहर फंसे हुए हैं, वे लोग मुख्यमंत्री सचिवालय, आपदा प्रबंधन विभाग एवं बिहार भवन के स्थानिक आयुक्त के कार्यालय में फोन कर अपनी मुश्किलें बता रहे हैं. अब तक 79,286 कॉल/मैसेज प्राप्त हुए हैं. उनसे फीडबैक लेकर उनकी परेशानियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है. लॉकडाउन के कारण बिहार के जो लोग विहार के बाहर अन्य राज्यों में फंसे हुए हैं, उन्हें प्रति व्यक्ति 1,000 रुपये की राशि दी जा रही है.

लॉकडाउन का नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई

अपर पुलिस महानिदेशक जितेन्द्र कुमार ने बताया कि लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन कराया जा रहा है. अब तक 1,281 एफआईआर दर्ज की गयी है और 1,100 लोगों की गिरफ्तारियां हुई है. 30,186 वाहन जब्त किये गये हैं. अब तक इससे कुल 7 करोड़ 87 हजार 500 रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गयी है. उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जायेगा.

ये भी पढ़ें-

Lockdown 2.0 में आज से इन सर्विसेज के लिए मिलेगी छूट, लें पूरी जानकारी

Covid-19: अमेरिका में 7.60 लाख से ज्यादा संक्रमित, मौत का आंकड़ा 40 हजार के पार, 24 घंटे में 1400 से अधिक की जान गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी नहीं होगी सार्वजनिक, दिल्ली HC का बड़ा फैसला
प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी नहीं होगी सार्वजनिक, दिल्ली HC का बड़ा फैसला
सौरव-रांका की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी तो केजरीवाल बोले, 'इससे पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी तो केजरीवाल बोले, 'इससे पता चलता है कि...'
वाराणसी में गंगा के ऊपर गरजे राफेल-सुखोई, एयर शो की रिहर्सल देख रोमांचित हुए लोग
वाराणसी में गंगा के ऊपर गरजे राफेल-सुखोई, एयर शो की रिहर्सल देख रोमांचित हुए लोग

वीडियोज

Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget