एक्सप्लोरर

बिहार: हार के बाद महागठबंधन में दरार, कांग्रेस विधायक ने कहा- अब आरजेडी से संबंध का कोई मतलब नहीं

कदवा से कांग्रेस के विधायक शकील अहमद खान ने तेजस्वी यादव और तेजप्रताप के बीच की लड़ाई को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान एक कुछ और कह रहा था तो दूसरा कुछ और कह रहा था. ऐसा ही रहा तो हालात और बदतर हो जाएंगे.

पटना: बिहार में महागठबंधन की हार का साइड इफेक्ट देखने को मिलने लगा है. अब कांग्रेस के विधायक और एआईसीसी के सदस्य शकील अहमद खान ने आरजेडी से रिश्ता तोड़ लेने की बात कही. उन्होंने कहा कि अब आरजेडी के साथ रहने का कोई मतलब नहीं है. तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए शकील अहमद खान ने कहा कि उन्होंने गठबंधन धर्म नहीं निभाया.

कदवा से कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि एलायंस की शुरूआत से लेकर कैंपेन के खत्म होने तक जिस परिपक्वता के साथ गठबंधन को आगे बढ़ना चाहिए था वैसा नहीं हो पाया. तेजस्वी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि एलायंस में जो अपने को मेजर पार्टी कहती है उसके मुखिया के तौर पर जो कैंपेन का नेतृत्व कर रहे थे उनकी तरफ से भी कोई परिपक्वता देखने को नहीं मिली.

इसके साथ ही शकील अहमद खान ने तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के बीच की लड़ाई का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान कोई कुछ कह रहे हैं तो दूसरे कुछ और कह रहे हैं, एक किसी और कैंपेन में जा रहे हैं तो दूसरे किसी और कैंपेन में जा रहे हैं. अगर वे इसी तरह से करते रहे तो हालात और बदतर हो जाएंगे.

कांग्रेस नेता ने कहा कि वे अपनी पार्टी के आलाकमान के सामने ये बाते रखेंगे. क्योंकि बिहार में अब सूरत बदल गई है. हमने बार-बार चीजों का आजमा लिया है. हम अपने बल पर अपने नैतिक बल पर अपने वोटरों के साथ मेहनत करें तो हम आगे बढ़ेंगे. आज के दिन में आरजेडी के साथ संबंध का कोई मतलब नहीं बनता है. बता दें कि मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी में शकील अहमद खान शामिल हुए थे. कांग्रेस पार्टी की हार से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा था कि अब रास्ते बदलेंगे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का ऐलान, इस दिन पार्टी और संसदीय सीट से देंगे इस्तीफा
NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का ऐलान, इस दिन पार्टी और संसदीय सीट से देंगे इस्तीफा
दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को DA का तोहफा, CM योगी ने जताया आभार
दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को DA का तोहफा, CM योगी ने जताया आभार
योगी सरकार की पहल से जरगो बांध तक पहुंचा पानी, 30 साल बाद 15 हजार किसानों का राहत
योगी सरकार की पहल से जरगो बांध तक पहुंचा पानी, 30 साल बाद 15 हजार किसानों का राहत
'सपा जीतेगी 300 से ज्यादा सीट, अखिलेश बनेंगे सीएम', पूर्व मंत्री का बड़ा दावा
'सपा जीतेगी 300 से ज्यादा सीट, अखिलेश बनेंगे सीएम', पूर्व मंत्री का बड़ा दावा

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget