एक्सप्लोरर

ऑटो से पूरा भारत घूमने निकला यह विदेशी कपल, इनके वीडियो देख आपको भी होगा गर्व

ब्रिटेन से आए एक कपल ने भारत को इतनी गहराई से महसूस किया कि अब वे यहां के अलग-अलग राज्यों, संस्कृतियों और लोगों को करीब से जानने के लिए एक अनोखे सफर पर निकल पड़े हैं.

अक्सर हम भारतीय लोग विदेश जाकर बसने या वहां की जिंदगी जीने का सपना देखते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कोई विदेशी कपल भारत आकर यहां की जिंदगी को इतना पसंद कर ले कि सबकुछ छोड़कर यहीं बसने और पूरे देश को घूमने का फैसला कर ले. सुनने में यह थोड़ा अलग जरूर लगता है, लेकिन ऐसा सच में हुआ है. ब्रिटेन से आए एक कपल ने भारत को इतनी गहराई से महसूस किया कि अब वे यहां के अलग-अलग राज्यों, संस्कृतियों और लोगों को करीब से जानने के लिए एक अनोखे सफर पर निकल पड़े हैं.

खास बात यह है कि ये दोनों ट्रेन, बस या फ्लाइट से नहीं बल्कि ऑटो-रिक्शा चलाकर पूरे भारत की यात्रा कर रहे हैं. इस कपल का नाम जेनी और एडम है. सोशल मीडिया पर वे अपने अकाउंट के जरिए लोगों के साथ अपने भारत यात्रा के एक्सपीरियंस शेयर करते रहते हैं. उनके प्रोफाइल पर लिखा है कि वे इंडिया ट्रैवल एक्सपर्ट हैं और भारत को असली रूप में लोगों तक दिखाना चाहते हैं. 

भारत यात्रा ने बदल दी जिंदगी

जेनी और एडम का कहना है कि भारत की यह यात्रा उनके लिए सिर्फ घूमने-फिरने का एक्सपीरियंस नहीं रही, बल्कि इसने उनकी सोच और जिंदगी को भी बदल दिया है. वे बताते हैं कि हर बार भारत आने पर उन्हें यहां कुछ नया सीखने और समझने को मिलता है. इसी वजह से उन्होंने फैसला किया कि वे भारत को सिर्फ एक टूरिस्ट की तरह नहीं बल्कि यहां के लोगों की तरह जीकर समझना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने एक ऑटो-रिक्शा खरीदा और उसी से देश की यात्रा शुरू कर दी. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jenny & Adam | India Travel Experts📍Delhi (@best.che.vamos)

2024 में शुरू हुआ अनोखा सफर

इस कपल ने अपनी यात्रा साल 2024 की शुरुआत में शुरू की थी. तब से लेकर अब तक वे भारत के 17 राज्यों में लगभग 13,864 किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं. उनके ऑटो का रंग नीला है और उन्होंने उसे प्यार से राजा नाम दिया है. इसी ऑटो को चलाते हुए वे भारत के अलग-अलग शहरों, गांवों और खूबसूरत जगहों तक पहुंच रहे हैं. वे कहते हैं कि उनका लक्ष्य है कि वे ऑटो से ही पूरे भारत का एक बड़ा चक्कर लगाएं और करीब 10,000 किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी तय करें. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jenny & Adam | India Travel Experts📍Delhi (@best.che.vamos)

दिल्ली में रहकर कर रहे हैं भारत की खोज

जेनी और एडम दिल्ली में रहते हैं. यहां से वे अपनी अलग-अलग यात्राएं शुरू करते हैं और फिर अपने ऑटो राजा के साथ देश के नए-नए इलाकों की तरफ निकल पड़ते हैं, उनका मानना है कि भारत को समझने का सबसे अच्छा तरीका है यहां के लोगों के बीच रहना, उनसे बात करना और उनके साथ समय बिताना, इसलिए वे हर जगह स्थानीय लोगों से मिलते हैं और उनकी कहानियां भी अपने वीडियो के जरिए दुनिया को दिखाते हैं. भारत में रहते हुए वे अक्सर पारंपरिक भारतीय कपड़े पहनते नजर आते हैं. इसके अलावा उन्हें भारतीय खाना भी बहुत पसंद है. खासकर छोले-भटूरे जैसे लोकप्रिय व्यंजन वे ज्यादा खाते हैं. 

यह भी पढ़ें - मिसाइलों के धमाकों के बीच ईरानियों का जोश उड़ा देगा होश, वायरल वीडियो देख हिल जाएंगे ट्रंप

होली का भी लिया पूरा आनंद

हाल ही में इस कपल ने भारत के सबसे रंगीन त्योहार होली को भी बड़े उत्साह के साथ मनाया. उन्होंने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि होली किसी सपने जैसी लगती है, लेकिन इस दौरान सुरक्षा का ध्यान रखना भी जरूरी है, खासकर महिलाओं के लिए, वे कहते हैं कि अगर सही लोग साथ हों तो बिना किसी डर के त्योहार का मजा लिया जा सकता है. उनके मुताबिक, वे चाहते हैं कि जो भी उनके साथ भारत की यात्रा करें, वह खुद को सिर्फ एक पर्यटक नहीं बल्कि परिवार का हिस्सा महसूस करे. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jenny & Adam | India Travel Experts📍Delhi (@best.che.vamos)

सोशल मीडिया पर मिल रहा खूब प्यार

जेनी और एडम अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार अपने सफर के वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. लोग उनके वीडियो देखकर हैरान भी होते हैं और खुश भी कि विदेशी लोग भारत की संस्कृति और खूबसूरती को इतनी सच्चाई से दुनिया के सामने ला रहे हैं.  उनके वीडियो देखकर कई भारतीयों को भी अपने देश पर गर्व महसूस होता है. 

यह भी पढ़ें - Video: बीकानेर में छत पर चढ़े सांड ने सड़क पर लगाई छलांग, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो आया सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Bhabhi Dance: भाभी के डांस का दीवाना हुआ इंटरनेट, खूबसूरती और ठुमके देख दिल हार बैठे यूजर्स, वीडियो वायरल
भाभी के डांस का दीवाना हुआ इंटरनेट, खूबसूरती और ठुमके देख दिल हार बैठे यूजर्स, वीडियो वायरल
75 साल की दादी ने जिम में लगाया तगड़ा जोर, पुशअप्स देख जवानों के छूटे पसीने, वीडियो वायरल
75 साल की दादी ने जिम में लगाया तगड़ा जोर, पुशअप्स देख जवानों के छूटे पसीने
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान, वीडियो वायरल
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान
“ऊंची इमारत या माचिस का डिब्बा? 19वें फ्लोर से महिला ने दिखाया दिल्ली NCR का सच, वीडियो वायरल
“ऊंची इमारत या माचिस का डिब्बा? 19वें फ्लोर से महिला ने दिखाया दिल्ली NCR का सच
Advertisement

वीडियोज

165 मासूमों की आखिरी निशानी !
Sansani: ईरान के जख्मों की दर्दनाक उड़ान ! | ABP News | War
Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
Ayush Mhatre Retired Out: बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
US Iran Peace Talks In Islamabad: ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
US Iran Peace Talks: अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान, वीडियो वायरल
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान
Embed widget