एक्सप्लोरर

महागठबंधन में कांग्रेस ने 20 सीटों पर ठोका दावा, आरजेडी ने फंसाया पेंच

सोमवार को दिन में मछली भात पर महागठबंधन की पार्टियां एक साथ रहने का दम भरते रहीं. शाम में बैठक भी की लेकिन आज सबकी अपनी बांसुरी अपना राग देखने को मिला.

पटना: महागठबंधन में सीटों को लेकर आरजेडी और कांग्रेस आमने सामने हैं. आज विधायक दल की बैठक में कांग्रेस के विधायकों ने बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों में से 20 सीटों पर दावा ठोक दिया. वहीं आरजेडी ने तेजस्वी यादव के चेहरे को आगे कर चुनाव लड़ने की बात कहकर मामला फंसा दिया.

कांग्रेस को 20 सीटों से कम मंजूर नहीं?

सोमवार को दिन में मछली भात पर महागठबंधन की पार्टियां एक साथ रहने का दम भरते रहीं. शाम में बैठक भी की लेकिन आज सबकी अपनी बांसुरी अपना राग देखने को मिला. कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता सदानंद सिंह के घर पर विधायकों की बैठक हुई. सबने एक सुर में कहा बीस सीट से कम मंजूर नहीं है. विधायकों ने इसके लिए राहुल गांधी को चिट्ठी लिखने तक की बात कही. कांग्रेस के राम देव राय, अजित शर्मा, राजेश राम और सिद्धार्थ कुमार ने खुल कर अपनी बात कही.

उधर उपेन्द्र कुशवाह की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी ने सीटों की संख्या तो नहीं बताई लेकिन अपनी मंशा साफ कर दी. कल की बैठक में सात सीटों का दावा हुआ था लेकिन कैमरे उन्होंने कुछ नहीं कहा.

तेजस्वी ही करेंगे महागठबंधन का नेतृत्व: आरजेडी

वहीं आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने जता दिया कि नेतृत्व तो तेजस्वी ही करेंगे. रामचंद्र पूर्व ने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक आरएसएस और बीजेपी का सफाया करना. उसकी शुरुआत बिहार में तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में हो चुकी है. 40 सीटों पर महागठबंधन का कब्जा हो, यही संकल्प कल लिया गया.

महागठबंधन में किसी भी मुद्दे पर मतभेद नहीं: कांग्रेस

इसके अलावा कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि पहली औपचारिक बैठक थी जिसमें सभी पार्टियों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए. हमें बीजेपी और जेडीयू को परास्त करना है. उसपर सभी पार्टियों की आमराय बनी कि हम अच्छे प्रत्याशी उतारें. हमारा गठबंधन राजनीतिक हितों से सभी का ध्यान रखेगा और जो भी कुछ निर्णायक फैसला होगा वो खरमास के बाद यानी 14 जनवरी के बाद होगा. मकर संक्रांति के बाद उसकी अधिकारिक घोषणा हो जाएगी. सबसे बेहतरीन चीज यह रही कि महागठबंधन में जो भी पार्टियां हैं उनमें आपस में किसी भी बिंदु पर मतभेद नहीं है.

एक और बैठक होगी: हम

इसके साथ ही जीतन राम मांझी की पार्टी हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान सीटों पर चुप हैं लेकिन खबर है कि उन्हें दो सीटें चाहिए. उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर बातें हुई हैं. सभी लोगों ने अपना-अपना प्रस्ताव दिया है कि कौन से क्षेत्र से उनका कैंडिडेट कौन होगा. अभी तमाम दलों ने बातचीत की है. एक और बैठक होगी. मकर संक्रांति के बाद हमलोग घोषणा करेंगे कि कौन सा राजनीतिक दल कहां से चुनाव लड़ेगा और उसका प्रत्याशी कौन होगा.

बीजेपी ने ली चुटकी

इस पूरे मामले पर बीजेपी ने चुटकी ली है. बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि महागठबंधन में सीटों की बात होटवार जेल से तय हो रही है. सभी महागठबंधन के नेता होटवार जेल लाइन लगाकर गए हैं और लालू यादव के सामने अपना समर्पण किया है. ये सारी बैठकें पब्लिक के आंखों में धूल झोंकने के लिए हो रही हैं. यह शर्म की बात है जिसे बिहार की जनता देख रही है. महागठबंधन 'ज्यादा जोगी, मठ उजार' है. सभी पार्टियां जितनी सीटें मांग रही हैं अगर जोड़ा जाए तो सौ से अधिक होंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में CAPF की तैनाती पर उठे सवाल, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में CAPF की तैनाती पर उठे सवाल, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget