एक्सप्लोरर

बिहार: बोधगया में 'बौद्ध महोत्सव' शुरू, सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन, तीन दिनों तक चलेगा कार्यक्रम

तीन दिवसीय इस महोत्सव के पहले दिन श्रीलंका, तिब्बत, थाईलैंड, लाओस, वियतनाम सहित विभिन्न देशों से आए कलाकारों ने आए दर्शकों का मन मोह लिया. इस मौके पर महाबोधि मंदिर परिसर के साथ-साथ पूरे बोधगया को सजाया गया है.

गया: बौद्ध संप्रदाय के प्रमुख तीर्थस्थल और विश्व प्रसिद्घ पर्यटक स्थल बिहार के बोधगया में शुक्रवार को बौद्ध महोत्सव 2019 का शानदार आगाज हुआ. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बोधगया के कालच्रक मैदान में दीप प्रज्वलित कर इस महोत्सव की औपचारिक शुरुआत की. महोत्सव के पहले दिन देश-विदेश के कलाकारों ने कालचक्र मैदान में बने भव्य मंच पर अपनी आकर्षक प्रस्तुति दी.

तीन दिवसीय इस महोत्सव के पहले दिन श्रीलंका, तिब्बत, थाईलैंड, लाओस, वियतनाम सहित विभिन्न देशों से आए कलाकारों ने आए दर्शकों का मन मोह लिया. इस मौके पर महाबोधि मंदिर परिसर के साथ-साथ पूरे बोधगया को सजाया गया है.

बौद्ध महोत्सव में आए लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बोधगया मंदिर प्रबंधकारिणी समिति (बीटीएमसी) सचिव नंजे दोरजे के कार्यो की सराहना की. उन्होंने कहा, "शांति, प्रेम और अहिंसा का संदेश भगवान बुद्ध ने इसी धरती से दिया था. इसी उपदेश को लोगों तक पहुंचाना है."

मुख्यमंत्री ने समाज में टकराव की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज समाज में टकराव की स्थिति बन जा रही है, जिसके लिए स्वभाव और पर्यावरण पर ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि इस टकराव की स्थिति से बचने के लिए भगवान बुद्ध के विचारों पर चर्चा करना होगा. इसे सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में नहीं बल्कि बुद्ध के मूल बातों को समझना है. उन्होंने कहा कि आज आपस में भाईचारा, प्रेम, सद्भाव का वातावरण बनाना जरूरी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, क्या है PK का प्लान?
प्रशांत किशोर बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, क्या है PK का प्लान?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'सैफई के यादवों...', अखिलेश यादव के PDA फार्मूले पर बोले संजय निषाद
'सैफई के यादवों...', अखिलेश यादव के PDA फार्मूले पर बोले संजय निषाद
'बिहार में तो AK-47...', छात्रों के आंदोलन पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'बिहार में तो AK-47...', छात्रों के आंदोलन पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
Embed widget