एक्सप्लोरर

बिहार: लॉकडाउन के बाद की स्थिति को लेकर सीएम नीतीश ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए ये निर्देश

स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 235 नए मामले सामने आए हैं. बिहार में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 3511 हो गया है.

पटना: बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सूचना जन-सम्पर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह एवं पुलिस मुख्यालय से ए.डी.जी जितेन्द्र कुमार ने कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन से उत्पन्न हालात के बाद सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी. कोरोना संक्रमण को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है.

सूचना सचिव अनुपम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्य सचिव एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की. शुक्रवार को क्षेत्रिय पदाधिकारियों से 31 मई के बाद की रणनीति को लेकर फीडबैक लिया गया था. समीक्षा के क्रम में आज भी इस पर चर्चा हुई.

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि जो भी इच्छुक लोग वापस आना चाहते हैं, उन्हें जल्द से जल्द लाया जाए. चर्चा में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि प्रवासी श्रमिकों और पहले से रह रहे श्रमिकों दोनों के लिए रोजगार सुनिश्चित किए जाएं, सभी के लिए रोजगार की उपलब्धता सरकार की प्राथमिकता में है. लॉकडाउन के समय अब तक 4 करोड़ 93 लाख मानव दिवस सृजित किए जा चुके हैं. मुख्यमंत्री ने ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग कराने का भी निर्देश दिया.

सूचना सचिव ने बताया कि 12 हजार 4 सौ 78 ब्लाक क्वारन्टीन सेंटर में कुल 13 लाख 31 हजार 7 सौ 7 लोग आवासित रहे, जिनमें से 7 लाख 6 हजार 7 सौ 10 श्रमिकों का क्वारन्टीन पीरियड पूरा होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, अभी फिलहाल 6 लाख 25 हजार 50 लोग ब्लाक क्वारन्टीन सेंटर में हैं. जिन लोगों को ब्लाक क्वारन्टीन सेंटर से डिस्चार्ज किया जाता है उन्हें 1 सप्ताह के लिए होम क्वारन्टीन में रहना होता है.

बिहार में फिलहाल 86 आपदा राहत केन्द्र चलाए जा रहे हैं जिसका लाभ 15 हजार से अधिक लोग उठा रहे हैं. आज 38 ट्रेनों से 62 हजार 7 सौ प्रवासियों और रविवार को 32 ट्रेनों से 51 हजार 5 सौ प्रवासियों के वापस बिहार आने की संभावना है.

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जानकारी देते हुए एडीजी पुलिस मुख्यालय जितेन्द्र कुमार ने कहा कि लॉकडाउन के उल्लंघन को लेकर पिछले 24 घंटे में अब तक 03 एफआरआई दर्ज किए गए हैं, 03 गिरफ्तारियां हुई हैं और 826 वाहन जब्त किए गए हैं.

सूतना सचिव ने कहा कि बिहार में अब तक कोरोना संक्रमण के 73929 जांच किए जा चुके हैं. स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि 3 मई के बाद आने वाले प्रवासियों में से 2433 प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. कोरोना से पिछले 24 घंटे में 102 लोग ठीक हुए हैं, अब तक कोरोना से 1311 लोग ठीक हो चुके हैं.

अभी दो-तीन महीने और रह सकता है टिड्डियों का आतंक, भारत ने पाकिस्तान से नियंत्रण करने को कहा देश में चल रहे अब तक के सबसे बड़े स्पाई नेटवर्क का खुलासा, मिलिट्री इंटेलिजेंस और मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
नितिन नवीन की नई टीम पर जन सुराज ने उठाए सवाल, कहां हो गई गड़बड़?
नितिन नवीन की नई टीम पर जन सुराज ने उठाए सवाल, कहां हो गई गड़बड़?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget