एक्सप्लोरर

अभी दो-तीन महीने और रह सकता है टिड्डियों का आतंक, भारत ने पाकिस्तान से नियंत्रण करने को कहा

टिड्डियों का ये हमला ऐसे समय में हुआ है जब देश पहले से ही कोरोना वायरस महामारी की चपेट में हैं और इससे जूझ रहा है. बीते तीन दशकों में टिड्डियों का यह अब तक का सबसे बड़ा हमला है. टिड्डियों के ये दल अबतक देश में 50 हजार हेक्टेयर की खेती बर्बाद कर चुके हैं.

नई दिल्ली: देश के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि देश को फ़िलहाल टिड्डियों के हमले से मुक्ति मिलने की संभावना नहीं है लेकिन सरकार ने इनसे निपटने की पूरी तैयारी कर रखी है. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए तोमर ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस साल ज़्यादा तादाद में टिड्डियों का दल पाकिस्तान से भारत आया है लिहाज़ा इनका जल्दी ख़त्म होना मुश्किल है. हालांकि कृषि मंत्री ने ये ज़रूर कहा कि इस वक़्त खेतों में कोई प्रमुख फ़सल नहीं लगी हुई है लिहाज़ा फसलों को ज़्यादा नुकसान की खबर नहीं है लेकिन राज्य सरकारें नुकसान का आकलन कर रही हैं.

तोमर ने कहा कि पिछले साल इन टिड्डियों का प्रजनन ईरान में हुआ था. उसके बाद पाकिस्तान के रास्ते वे भारत में घुसे थे जिससे उनकी संख्या कम थी और केवल राजस्थान और गुजरात के सरहदी इलाकों में ही उनपर काबू पा लिया गया था. तोमर ने बताया कि इस साल टिड्डियों का प्रजनन भारत में राजस्थान से सटे पाकिस्तान के सरहदी इलाकों में हुआ है जिससे न सिर्फ़ उनकी तादाद ज़्यादा है बल्कि वो भारत के अंदरूनी इलाकों तक भी पहुंच पा रहे हैं. ऐसे में टिड्डियों का दल फिलहाल राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश के कई जिलों के साथ साथ उत्तर प्रदेश और पंजाब के चुनिंदा जिलों तक पहुंच गया है और अगर हवा का रुख़ माकूल रहा तो ये बिहार और ओडिशा तक भी पहुंच सकता है. यहां तक कि इसके दिल्ली पहुंचने की आशंका भी जताई जाने लगी थी.

कृषि मंत्री ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि भारत की ओर से पाकिस्तान को कहा गया है कि वो अपने इलाके में टिड्डियों पर काबू पाने के लिए कदम उठाए. कृषि मंत्रालय की तकनीकी टीम ने भारत की ओर से पाकिस्तानी तकनीकी टीम को टिड्डियों पर काबू करने का तरीका सुझाया है.

नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि टिड्डियों को ख़त्म करने के लिए कीटनाशक के छिड़काव का काम लगातार जारी है. उनके मुताबिक़ दो तरह के कीटनाशकों का छिड़काव किया जाता है. एक कीटनाशक थोड़ा कम प्रभावी होता है और उसका दुष्प्रभाव मनुष्यों पर नहीं पड़ता. जबकि दूसरा कीटनाशक प्रभावी तो काफ़ी ज़्यादा होता है लेकिन इससे मनुष्यों को भी नुकसान हो सकता है.

इन कीटनाशकों का छिड़काव केंद्र सरकार के विशेषज्ञ ही करते हैं और ऐसे 200 विशषज्ञों को काम पर लगाया गया है. कीटनाशकों के छिड़काव के लिए ड्रोन की भी मदद ली जा रही है और जल्दी ही इस काम में हेलीकॉटर भी इस्तेमाल किए जाएंगे. हेलीकॉप्टर से छिड़काव के लिए जिन मशीनों की ज़रूरत पड़ती है वो जून के दूसरे हफ़्ते से भारत पहुंचने लगेंगे. तोमर ने बताया कि दुनिया भर में लॉकडाउन के चलते मशीनों के भारत आने में थोड़ी देरी हुई है.

Coronavirus: सीएम केजरीवाल बोले- ज्यादातर लोगों में मामूली लक्षण, घरों में ही कर ले रहे हैं इलाज, घबराने की जरूरत नहीं अवैध रूप से चल रहे VOIP एक्सचेंज का भंड़फोड़, कई सुरक्षाबलों को संदिग्ध नंबरों से आए थे कॉल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget