एक्सप्लोरर

सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कराया कोरोना टेस्ट, विधान परिषद के सभापति के संपर्क में आए थे

दरअसल ये दोनों नेता विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह से संपर्क में आए थे. अवधेश नारायण सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने अपना कोरोना टेस्ट कराया है. दरअसल यह दोनों विधान परिषद के सभापति अवधेश नरायण सिंह के संपर्क में आए थे जो कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही उनके चारों सचिव का कोविड-19 का टेस्ट हुआ है.

सभी का आज दोपहर करीब 2.30 बजे सैंपल लिया गया. अब टेस्ट रिपोर्ट का इंतज़ार है. वहीं डिप्टी सीएम सुशील मोदी और उनके साथ रहने वाले सभी सरकारी और गैर सरकारी कर्मचारियों का कोविड-19 का टेस्ट हुआ है.

दो दिन पहले ही नौ नए एमएलसी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ था. इस शपथ ग्रहण समारोह में विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी शामिल हुए थे.

बता दें बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह  के साथ ही उनकी पत्नी और बेटे समेत पांच परिवार के सदस्य भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. इन सभी को पटना एम्स के आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा.

अवधेश नारायण सिंह की उम्र 71 साल है. वह जून महीने में सभापति बनाए गए थे. उन्होंने आरजेडी के पांच एमएलसी को जेडीयू में शामिल होने की मान्यता दी थी. अवधेश नारायण सिंह की पहली दो टेस्ट जांच निगेटिव पाई गई थी लेकिन तीसरी जांच में वह पॉजिटिव निकले.

बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 11 हजार 111 हुई

बिहार में भी कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं. राज्य में 197 नए मामलों के सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,111 हो गई है. इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने अपने बेलेटिन में दी. इसके साथ ही राज्य में इस वायरस की वजह से छह और लोगों की मौत हो गई. अब तक बिहार में कोरोना की वजह से 84 लोगों की मौत हो चुकी है.

यह भी पढ़ें:

लेह में आर्मी अस्पताल पर सवाल उठाने वालों को सेना का जवाब, कहा- आलोचनाएं दुर्भावनापूर्ण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget