एक्सप्लोरर

लेह में आर्मी अस्पताल पर सवाल उठाने वालों को सेना का जवाब, कहा- आलोचनाएं दुर्भावनापूर्ण

घायल जवानों के साथ मोदी के बातचीत संबंधी फोटो जारी किए जाने के बाद ट्विटर पर चिकित्सकीय केंद्र को लेकर कई लोगों ने टिप्पणियां की थीं.पीएम मोदी ने शुक्रवार को लद्दाख का अचानक दौरा कर चीन के साथ सीमा विवाद से निपटने में भारत की दृढ़ता का संकेत दिया था.

नई दिल्ली: भारतीय थल सेना ने लेह स्थित सैन्य अस्पताल के उस चिकित्सकीय केंद्र को लेकर हो रही आलोचनाओं को ‘‘दुर्भावनापूर्ण एवं निराधार’’ करार दिया है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गलवान घाटी में चीनी जवानों के साथ झड़प में घायल हुए जवानों के साथ बातचीत की थी. थल सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे बहादुर सशस्त्र बलों के उपचार संबंधी सुविधाओं को लेकर आक्षेप लगाए जा रहे हैं. सशस्त्र बल अपने बलों को सर्वश्रेष्ठ उपचार देता है.’’

100 बिस्तरों वाला केंद्र ‘संकट के समय क्षमता के विस्तार’ का हिस्सा- सेना

सेना ने कहा, ‘‘कुल लोगों ने लेह स्थित जरनल अस्पताल के उस चिकित्सकीय केंद्र की स्थिति को लेकर दुर्भावनापूर्ण और निराधार आरोप लगाए हैं, जहां तीन जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गए थे.’’ उसने कहा, ‘‘यह स्पष्ट किया जाता है कि 100 बिस्तरों वाला यह केंद्र ‘संकट के समय क्षमता के विस्तार’ का हिस्सा है और यह जनरल अस्पताल परिसर का हिस्सा है.’’

सीमा विवाद: कांग्रेस बोली- चीनी घुसपैठ को लेकर पीएम मोदी को करना चाहिए ‘राजधर्म’ का पालन

सेना ने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत अस्पताल के कुछ वार्ड को पृथक-वास केंद्रों में तब्दील किया गया है. उसने कहा, ‘‘ इस कक्ष का इस्तेमाल ‘प्रशिक्षण दृश्य श्रव्य सभागार’ के रूप में किया जाता था. जब से अस्पताल को कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए चिह्नित किया गया है, तब से इसे वार्ड में बदल दिया गया है.’’

सेना ने कहा, ‘‘घायल जवानों को गलवान से आने के बाद से वहां रखा गया है, ताकि उन्हें उस क्षेत्र से अलग रखा जा सके, जहां कोविड-19 के मरीजों का उपचार हो रहा है. सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे और सेना के कमांडर भी इसी स्थान पर घायल बहादुरों से मिलने गए थे.’’

पीएम मोदी ने शुक्रवार को अचानक किया था लद्दाख का दौरा

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को लद्दाख का अचानक दौरा कर चीन के साथ सीमा विवाद से निपटने में भारत की दृढ़ता का संकेत दिया था. मोदी ने उन जवानों से बातचीत की थी जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्होंने जवानों से कहा कि उनकी बहादुरी आगामी समय में प्रेरणा स्रोत बनेगी.

घायल जवानों के साथ मोदी के बातचीत संबंधी फोटो जारी किए जाने के बाद ट्विटर पर चिकित्सकीय केंद्र को लेकर कई लोगों ने टिप्पणियां की थीं. लोगों ने ट्वीट किए थे कि यह चिकित्सकीय केंद्र अस्पताल की तरह नहीं दिखता, क्योंकि इसमें चिकित्सकीय उपकरण और सुविधाएं नहीं हैं. पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे. चीनी पक्ष के जवान भी हताहत हुए हैं, लेकिन चीन ने उनकी जानकारी नहीं दी है.

यह भी पढ़ें-

'यूपी में जंगलराज' पर कांग्रेस चलाएगी अभियान, प्रियंका गांधी ने कहा- सत्ता संरक्षण ने अपराधियों का मनोबल बढ़ाया

जम्मू कश्मीर: कुलगाम के आरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 'पैसे खत्म हो गए, उधार लेता हूं', भारत में कैसे पड़ रही बेरोजगारी और कर्ज की दोहरी मार?
'पैसे खत्म हुए, उधार लेता हूं', भारत में कैसे पड़ रही बेरोजगारी और कर्ज की दोहरी मार?
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
छात्रों पर लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? कांग्रेस ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा
छात्रों पर लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? कांग्रेस ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर संसद में घमासान, KC वेणुगोपाल ने की स्वतंत्र जांच की मांग
राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर संसद में घमासान, KC वेणुगोपाल ने की स्वतंत्र जांच की मांग

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget