एक्सप्लोरर

कब सुधरेगा बिहार बोर्ड, परीक्षा में उपस्थित होने के बावजूद छात्रों का रिजल्ट ब्लैंक

कुछ ऐसे भी छात्र हैं जिन्हें विषयों की थ्योरी में तो नम्बर दिए गए हैं लेकिन ऑबजेक्टिव (ओएमआर शीट) में नम्बर नहीं दिए गए हैं. छात्र सवाल उठा रहे हैं कि ऐसा कैसे संभव है जबकि दोनों पेपर एक साथ ही होते हैं.

पटना: बिहार बोर्ड के बारहवीं के नतीजे आने के बाद लगातार पांचवें दिन भी छात्रों का प्रदर्शन जारी है. छात्र रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. पटना में इंटर काउंसिल के बाहर छात्र चक्का जाम कर रहे हैं और लगातार मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर के खिलाफ नारे लगा रहे हैं.

छात्रों का आरोप है कि उन्होंने सभी विषयों की परीक्षा दी थी लेकिन जब बोर्ड की तरफ से रिजल्ट प्रकाशित किया गया तो किसी भी विषय में नम्बर नहीं दिए गए. खास बात ये है कि ऐसे छात्रों की मार्कशीट पर अनुपस्थित भी नहीं लिखा है. कुछ छात्र अपनी उपस्थिति का सबूत ले कर आए हैं कि वे परीक्षा में शामिल हुए थे लेकिन उसके बावजूद इनका रिज़ल्ट ब्लैंक है.

कुछ ऐसे भी छात्र हैं जिन्हें विषयों की थ्योरी में तो नम्बर दिए गए हैं लेकिन ऑबजेक्टिव (ओएमआर शीट) में नम्बर नहीं दिए गए हैं. छात्र सवाल उठा रहे हैं कि ऐसा कैसे संभव है जबकि दोनों पेपर एक साथ ही होते हैं.

लंबे समय से बोर्ड परीक्षा में हो रही हैं ऐसी चीज़ें अरवल जिले के भीम कुमार को गणित के थ्योरी पेपर में 35 में 38 नंबर मिले. इसी तरह ऑब्जेक्टिब में 35 में 37 नंबर मिले. लेकिन भीम कुमार अपना नंबर देखकर न चकराए और न ही अपना माथा पीटा. भीम कुमार कहते हैं, ‘मैं अपने नंबर देखकर बिल्कुल भी हैरत में नहीं पड़ा, क्योंकि बोर्ड परीक्षा में ऐसी चीज़ें लंबे समय से हो रही हैं.’ गणित के ऑब्जेक्टिब प्रश्न में मिले 35 में 40 अंक इस तरह पूर्वी चंपारण जिले के संदीप राज को भी भौतिकी के थ्योरी पेपर में 35 में 38 नंबर मिले. लेकिन अंग्रेजी और राष्ट्रभाषा के ऑब्जेक्टिब प्रश्न में उन्हें जीरो अंक मिले. अब वो कहते हैं, ऐसा कैसे मुमकिन है? इसी तरह दरभंगा के राहुल कुमार को गणित के ऑब्जेक्टिब प्रश्न में 35 में 40 अंक मिले हैं. जिस पेपर की परीक्षा नहीं दी उसमें भी मिले नंबर वैशाली की जानवी सिंह का कहन है कि उन्होंने जीव विज्ञान के विषय की परीक्षा दी नहीं, लेकिन उस विषय में उसे 18 अंक मिले हैं. ऐसा ही मामला सत्या कुमार के साथ हुआ. उसने भी जिस पेपर की परीक्षा नहीं दी उसमें उसे नंबर मिले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
'तानाशाही चरम पर', दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से भड़के राज ठाकरे
'तानाशाही चरम पर', दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से भड़के राज ठाकरे
'विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन...', CJP पर गजेंद्र शेखावत का हमला
'विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन...', CJP पर गजेंद्र शेखावत का हमला

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget