एक्सप्लोरर

बिहार: बीजेपी सांसद ने सीएम नीतीश से लगाई गुहार, कहा- कोटा से छात्रों को लाने के लिए कुछ तो करे सरकार

कोटा समेत दूसरे राज्यों में पढ़ रहे छात्रों को वापस बुलाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना है कि केंद्र जब तक नियमों में संशोधन नहीं करेगा तब तक कुछ नहीं कर सकते.

पटना: कोटा में रहने वाले छात्रों के घर वालों ने बिहार के विधायक और सांसदों पर इस कदर दबाव बनाना शुरू कर दिया है कि अब ये भी मुख्यमंत्री नीतीश से गुहार लगाने लगे हैं. पाटलीपुत्र के बीजेपी सांसद राम कृपाल यादव ने एक प्रेस बयान जारी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कोटा सहित देश के अन्य भागों में फंसे के बिहार के छात्रों को बिहार लाने के लिए कोई विधिसम्मत रास्ता निकालने का आग्रह किया.

उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि लॉकडाउन की स्थिति में छात्रों को बिहार लाने के मामले में सरकार के समक्ष कई तरह की चुनौतियां हैं. कई राज्यों ने अपने अपने राज्यों के छात्रों को कोटा से बुलाया है. उसी को देखते हुए बिहार के छात्र- छात्राओं और अभिभावकों में यह मांग उठी है कि बिहार सरकार ऐसा क्यों नही कर सकती है? इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्टैंड से मैं भी सहमत हुं लेकिन साथ ही साथ यह भी सत्य है कि बिहार के छात्रों और अभिभावकों की मांगों से भी असहमत होने का कोई कारण समझ से परे है.

अगर अन्य राज्यों ने अपने छात्रों को नही बुलाया होता या लाने की व्यवस्था नहीं की होती तब बिहार के छात्रों और अभिभावकों की मांग को खारिज किया जा सकता था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं है. एक लोकसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि होने के नाते और रोज मोबाइल पर अपने संसदीय क्षेत्र के अभिभावकों की व्यथा सुनते सुनते मुख्यमंत्री से आग्रह करने को बाध्य हूं कि सरकार सबकी सुने और कोई रास्ता निकाले.

इसके पहले नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के सामने लॉकडाउन के नियम और कानून का हवाला देकर कोटा से छात्र नहीं बुलाए जाने की मजबूरी बताई थी. नीतीश ने केंद्र सरकार के पाले में गेंद फेंकते हुए कहा था कि अब नियम में बदलाव आए तो ही उन्हें बुलाना संभव हो पाएगा. बिहार के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने भी कोटा से बुलाए जाने की मांग की थी.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल रिसर्च और अध्ययन के लिए हो सकता है लेकिन उपचार के लिए नहीं मध्‍यप्रदेश: कमलनाथ की कर्ज माफी योजना की समीक्षा करेगी शिवराज सरकार, कहा- कांग्रेस ने किसानों के साथ धोखा किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम पर जन सुराज ने उठाए सवाल, कहां हो गई गड़बड़?
नितिन नवीन की नई टीम पर जन सुराज ने उठाए सवाल, कहां हो गई गड़बड़?
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget