एक्सप्लोरर

बिहार: बीजेपी के इन पांच सांसदों का कट सकता है टिकट

बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटों में से बीजेपी और जेडीयू 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. पिछली बार बीजेपी ने 22 सीटें जीती थीं. ऐसे में पांच सांसदों का टिकट कटना तो तय है.

पटना: लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद बिहार में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और राष्ट्रीय जनता दल नीत महागठबंधन में सीट बंटवारे और उम्मीदवारी को लेकर सरगर्मी तेज हो गई. ऐसे में बीजेपी के कम से कम पांच मौजूदा सांसदों के भी टिकट कटने की चर्चा जोरों पर है. कई नेता दिल्ली तक दौड़ भी लगा रहे हैं. बीजेपी के एक नेता ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी 22 सीटों पर विजयी हुई थी, इस चुनाव में एनडीए के घटक दलों में समझौते के अनुसार 17 सीटों पर बीजेपी अपने उम्मीदवार उतारेगी. ऐसे में तय है कि उसे पिछले चुनाव में जीती पांच सीटें छोड़नी हैं.

पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी से नाराज बताए जा रहे हैं, जबकि दरभंगा के बीजेपी सांसद कीर्ति आजाद अब कांग्रेस का 'हाथ' थाम चुके हैं और बेगूसराय के सांसद भोला सिंह का निधन हो चुका है. नवादा सीट भी लोक जनशक्ति पार्टी के हिस्से में जाना तय माना जा रहा है. ऐसे में वहां के सांसद गिरिराज सिंह का टिकट कट सकता है. हालांकि सूत्रों का कहना है कि उन्हें बेगूसराय सीट से चुनाव लड़ाने की बात चल रही है.

बीजेपी के एक नेता कहते हैं, "पार्टी स्थानीय लोगों की नाराजगी और सहयोगी दलों की पकड़ वाले क्षेत्रों का अध्ययन कर रही है. ऐसे में संभावना है कि कुछ वर्तमान सांसदों को इस चुनाव में टिकट से वंचित होना पड़े. वैसे, अभी उम्मीदवार को लेकर चर्चा चल रही है. अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी."

इधर, एलजेपी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने फोन पर बताया कि 18 मार्च से पहले एनडीए की सीटों और उम्मीदवारों की हो घोषणा हो जाएगी. उन्होंने कहा कि एलजेपी को छह सीटें मिली हैं. पारस ने कहा कि एनडीए बिहार की सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा एक साथ करेगी.

बीजेपी के विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कटना तय है, जबकि दरभंगा से कीर्ति आजाद पहले ही पाला बदल चुके हैं. कहा जा रहा है कि महाराजगंज सीट से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और सारण के सांसद राजीव प्रताप रूड़ी भी टिकट से वंचित हो सकते हैं.

बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 22 सीटें मिलीं थीं, जबकि सहयोगी एलजेपी को छह और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) को तीन सीटें मिली थीं. उस समय जेडीयू के दो प्रत्याशी ही विजयी हुए थे. इस चुनाव में बीजेपी और जेडीयू 17-17 और एलजेपी छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी. आरएलएसपी इस चुनाव में एनडीए के साथ नहीं है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
'माता-पिता को घसीटा जाना शर्मनाक', IIT के साहिल वाकोडे मामले पर भड़के शरद गुट के नेता
'माता-पिता को घसीटा जाना शर्मनाक', साहिल वाकोडे मामले पर भड़के शरद गुट के नेता
UP Weather Updates: यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget