एक्सप्लोरर

बिहार: बिना नाम लिए ललन सिंह ने अनंत सिंह पर साधा निशाना, कहा- अपराधी किसी का नहीं होता

एक वक्त था जब ललन सिंह को अनंत सिंह का गुरू माना जाता था. अनंत सिंह सीएम नीतीश कुमार से ज्यादा ललन सिंह को तरजीह देते हैं. वक्त बदला तो अनंत सिंह ने जेडीयू छोड़ दिया. ललन सिंह का साथ भी छूट गया. अनंत सिंह ने मुंगेर लोकसभा सीट पर ललन सिंह के खिलाफ अपनी पत्नी को मैदान में उतार दिया.

पटना: बिहार की राजनीति में एक समय था जब बाहुबली नेता अनंत सिंह सीएम नीतीश कुमार से ज्यादा ललन सिंह को तरजीह देते थे. अनंत सिंह अपने घर में सिर्फ ललन सिंह की तस्वीर ही दीवार पर टांगते थे. ललन सिंह को अनंत सिंह का 'गुरू' माना जाता था. समय ने करवट बदली और अनंत सिंह ने जेडीयू छोड़ दी. पार्टी छोड़ने के बाद 'गुरू' का साथ भी छूट गया. बीते लोकसभा चुनाव में तो अनंत सिंह ने खुलकर ललन सिंह के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया और मुंगेर सीट से अपनी पत्नी को चुनावी मैदान में उतार दिया. हालांकि अनंत सिंह की पत्नी चुनाव हार गईं और ललन सिंह जीतने में कामयाब रहे.

अब ललन सिंह ने खुले मंच से बगैर नाम लिए अनंत सिंह को निशाना बनाया है. एक वीडियो में ललन सिंह बिना नाम लिए अनंत सिंह के खिलाफ बाढ़ की एएसपी लिपी सिंह से कार्रवाई का आग्रह करते दिखाई दिए. ललन सिंह ने कहा, ''एसपी साहिबा हम आपसे विशेष तौर पर आग्रह करना चाहते हैं कि अपराध हो और कोई अपराधी हो किसी को बख्शने की जरुरत नहीं है. अपराधी, अपराधी होता है वो किसी का नहीं होता है. सख़्ती के साथ बाढ़ में कानून का राज स्थापित करने का काम करिये ये हम आपसे आग्रह करते हैं.'' उन्होंने आगे कहा कि आप विचलित नहीं होना क्योंकि जब अपराधी पर कार्रवाई होती है या संगठित लोगों पर कार्रवाई होती है तो लोगों द्वारा तरह तरह की बाते बोली जाती हैं.

जेडीयू सांसद ने इस क्रम में विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब बड़े-बड़े लोग होटल घोटाला और चारा घोटाला करने वाले पकड़े गए तो छोटे घोटालेबाज पकड़ में नहीं आएंगे क्या? ये भी पकड़ में आएगा. परिवहन विभाग के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ललन सिंह बाढ़ पहुंचे थे, जहां उन्होंने ये बाते कहीं.

क्या है मामला?

दरअसल में लोकसभा चुनाव से पहले लिपि सिंह की पोस्टिंग बाढ़ में एएसपी के पद पर हुई थी. लिपि सिंह पर सत्तासीनों की भरपूर मदद करने का आरोप लगा. लीपि लगातार बाहुबली अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई करती दिखीं. इस वजह से शिकायत मिलने पर लोकसभा चुनाव के समय चुनाव आयोग द्वारा उनका तबादला कर दिया गया था. चुनाव ख़त्म होते ही फिर उन्हें वहां पदस्थापित कर दिया गया.

इसी बीच कथित रूप से अनंत सिंह का एक ऑडियो सामने आया जिसमें वह एक शख्स की हत्या करने के लिए सुपारी देते हुए सुनाई दिए. बाद में उनका वॉयस टेस्ट भी किया गया. इस पर अनंत सिंह ने खुलकर कहा था कि उन्हें लिपि सिंह, भोला सिंह और बिहार सरकार में मंत्री रहे नीरज सिंह द्वारा जानबूझकर फंसाया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
JSSC CGL JPSC Highlights: छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार, अभिजीत दीपके बोले- देवेंद्र भाई को बधाई
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार, अभिजीत दीपके बोले- देवेंद्र भाई को बधाई

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget