एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार विधानमंडल में हंगामा

बिहार विधानसभा में इसको लेकर सीपीआई (एमएल) के विधायकों सत्यदेव राम, सुदामा प्रसाद और महबूब आलम ने आज एक कार्यस्थगन प्रस्ताव रखा था.

पटना: बिहार विधान मंडल के बजट सत्र के छठे दिन सोमवार को मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए विपक्ष ने सदन के अंदर और बाहर जोरदार हंगामा किया. बिहार विधानसभा की सोमवार को कार्यवाही शुरू होने पर राजद सदस्य भाई वीरेंद्र और ललित यादव के नेतृत्व में पार्टी विधायक पिछले हफ्ते मुजफ्फरपुर विशेष पोस्को अदालत द्वारा पारित एक आदेश के मद्देनजर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करने लगे. नीतीश सदन में नहीं थे.

बिहार विधानसभा में इसको लेकर सीपीआई (एमएल) के विधायकों सत्यदेव राम, सुदामा प्रसाद और महबूब आलम ने आज एक कार्यस्थगन प्रस्ताव रखा था. मुजफ्फरपुर स्थित एक शेल्टर होम में 34 लड़कियों के कथित यौन शोषण मामले के एक आरोपी द्वारा दायर एक अर्जी विशेष पोस्को अदालत द्वारा सीबीआई को पिछले सप्ताह फॉरवर्ड की गई थी. अर्जी में शेल्टर होम के लिए 2013 से 2018 के दौरान शेल्टर होम को राशि आवंटित किए जाने में मुख्यमंत्री और समाज कल्याण विभाग के कई शीर्ष नौकरशाहों की भूमिका जांच की मांग की गयी है. इस यौन शोषण मामले की जांच चल रही है.

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज सुबह ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी . बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने विपक्षी सदस्यों से कहा कि उनकी समझ से कोर्ट के आदेश में मुख्यमंत्री की भूमिका पर कोई सवाल नहीं उठाया गया है. अर्जी को "नियमित प्रक्रिया" के हिस्से के रूप में सीबीआई को भेज दिया गया है.

विपक्षी सदस्यों से अध्यक्ष ने पूछा कि क्या उनके पास कोर्ट के आदेश की कॉपी है और यदि है तो उसे सदन में पेश कर सकते हैं. इस पर विपक्षी सदस्य आसन के समक्ष आ कर सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे. हंगामे के कारण अध्यक्ष ने सदन की कार्रवाई अपराह्न 2 बजे भोजनावकाश तक के लिए स्थगित कर दी. बाद में विपक्षी सदस्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे और उनके नारको टेस्ट की मांग करते हुए बिहार विधानसभा परिसर में कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के समीप धरने पर बैठ गए.

बिहार विधान परिषद में विपक्षी सदस्यों ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर करीब 10 मिनट तक आसन के समक्ष हंगामा किया. फिर कार्यकारी सभापति हारून रशीद के समझाने पर वे अपनी जगहों पर लौट गए और सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चली.

इससे पूर्व बिहार विधान परिषद के मुख्य द्वार पर प्रतिपक्ष की नेता राबड़ी देवी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी की. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने संवाददाताओं से कहा कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद पर बने रहते हुए उक्त मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती.

बिहार विधान परिषद में कांग्रेस सदस्य प्रेम चंद्र मिश्रा ने भी कहा कि जबतक नीतीश मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तब तक इस मामले की एक स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच संभव नहीं है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
दिल्ली के कथित ISI नेटवर्क में मुजफ्फरनगर कनेक्शन, गिरफ्तार युवकों के परिवार ने किया बड़ा दावा
दिल्ली के कथित ISI नेटवर्क में मुजफ्फरनगर कनेक्शन, गिरफ्तार युवकों के परिवार ने किया बड़ा दावा
Maharashtra Flood News: भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम
महाराष्ट्र में भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम
Jaipur News: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जयपुर: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget