यात्रीगण कृपया ध्यान दें: मुंबई-वाराणसी के बीच चलेंगी 20 कोच वाली ये स्पेशल ट्रेन
पूर्वोत्तर रेलवे ने गर्मी में यात्रियों की अधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए मुंबई-वाराणसी के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है.

लखनऊ: पूर्वोत्तर रेलवे ने गर्मी में यात्रियों की अधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए मुंबई-वाराणसी के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. ये गाड़ियां एक-एक फेरे के लिए चलाई जाएंगी. पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि 01097 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी टीचर्स विशेष गाड़ी 08 मई को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 07.50 बजे शुरू हो कर कर ठाणे, कल्याण, ईगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, दूसरे दिन कटनी, सतना, मानिकपुर, इलाहाबाद स्टेशनों पर रूकते हुए ज्ञानपुर रोड से 07.57 बजे छूटकर वाराणसी 10 बजे पहुंचेगी.
वापसी यात्रा में 01098 वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस टीचर्स विशेष गाड़ी 07 जून दिन गुरूवार को वाराणसी से 05 बजे शुरू हो कर ज्ञानपुर रोड से 07.22 बजे छूटकर इलाहाबाद, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खण्डवा दूसरे दिन भुसावल, मनमाड, नासिक रोड, ईगतपुरी, कल्याण तथा ठाणे स्टेशनों पर रुकते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस 11.05 बजे पहुंचेगी.
इस गाड़ी में सेकंड क्लास के 04, स्लीपर के 10, थर्ड एसी के 03, सेकंड एसी का 01 और एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाए जायेंगे.
इसी तरह 01055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी विशेष गाड़ी 05 जून दिन मंगलवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 07.50 बजे शुरू हो कर ठाणे, कल्याण, ईगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, दूसरे दिन कटनी, सतना, मानिकपुर, इलाहाबाद स्टेशनों पर रूकते हुए ज्ञानपुर रोड से 07.57 बजे छूटकर वाराणसी 10.00 बजे पहुंचेगी.
वापसी यात्रा में 01056 वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी 10 मई दिन गुरूवार को वाराणसी से 05 बजे प्रस्थान कर ज्ञानपुर रोड से 07.22 बजे छूटकर इलाहाबाद, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खण्डवा दूसरे दिन भुसावल, मनमाड, नासिक रोड, ईगतपुरी, कल्याण और ठाणे स्टेशनों पर रुकते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस 11.05 बजे पहुंचेगी.
इस गाड़ी में जनरल सेकंड क्लास के 04, स्लीपर के 10, थर्ड एसी के 03, सेकंड एसी का 01 और एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे.






















