एक्सप्लोरर

वाराणसी हादसा: फिर सामने आई बड़ी लापरवाही, हिलने लगी हैं फ्लाईओवर की बीम्स

काम कर रहे मजदूरों ने अधिकारियों को बताया कि बीम नंबर 76-77 अचनाक हिलने लगे थे. जैसे ही मजदूरों की नजर इन हिलते बीम पर पड़ी, वे काम छोड़कर अपनी जान बचाने के लिए वहां से दूर भागे.

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में बड़ा हादसा हुए अभी दो हफ्ते भी नहीं बीते हैं कि एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है. मंगलवार की देर शाम एक बार फिर बीम के अपनी जगह से खिसकने की बात सामने आई. ट्रैफिक न होने और मजदूरों की सतर्कता के चलते एक बार फिर बड़ा हादसा होने से बचा. काम कर रहे मजदूरों ने अधिकारियों को बताया कि बीम नंबर 76-77 अचनाक हिलने लगे थे. जैसे ही मजदूरों की नजर इन हिलते बीम पर पड़ी, वे काम छोड़कर अपनी जान बचाने के लिए वहां से दूर भागे.

रोका गया ट्रैफिक बीम हिलने की खबर सुनते ही ब्रिज कॉर्पोरेशन के अफसरों ने एसपी ट्रैफिक को कॉल करके नीचे से गुजर रहा टू-व्हीलर्स और पैदल चलने वालों का ट्रैफिक रुकवाया. ट्रैफिक रुकने के बाद हिल रहे दोनों बीम की जांच शुरू की गई. इस बीच बीम हिलने की खबर सुनकर मौके पर प्रशासनिक अमला भी पहुंच गया. इस घटना के सामने आने के बाद अब ट्रैफिक पुलिस ने अंडर-कंस्ट्रक्शन फ्लाईओवर के नीचे से हर तरह का ट्रैफिक रोकने की बात कही है. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि अब जब तक सभी बीम्स की इंटरलॉकिंग का काम पूरा नहीं हो जाता, इस रूट पर सभी तरह के ट्रैफिक ब्लाक कर दिए जाएंगे.

वाराणसी हादसा: फिर सामने आई बड़ी लापरवाही, हिलने लगी हैं फ्लाईओवर की बीम्स

एक्सपर्ट कमेटी ने भी बताया, हिल रही हैं बीम्स बता दें कि पिछले दिनों हुए फ्लाईओवर हादसे में 18 की लोगों की जानें जाने के बाद, कई जांच कमेटियां बनाईं गईं. पीडब्ल्यूडी के चीफ़ इंजीनियर वाईके गुप्ता और सुनील कुमार गुप्ता की अगुवाई में बनी एक एक्सपर्ट कमेटी ने बीम्स के लगातार अपनी निर्धारित जगह से खिसकने की पुष्टि भी की है. जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अगर कोन्त्रुक्तिओन साईट मौजूद प्रोजेक्ट इंजीनियर लगातार मॉनिटरिंग कर रहे होते तो इस हादसे को टाला जा सकता था. लेकिन रिपोर्ट आने के बाद भी लापरवाही बदसतूर जारी रही और बीम 76-77 के अपनी जगह से खिसकने की बात सामने आई.

एक्सपर्ट कमेटी ने अपनी जांच में बताया है कि पिलर पर डाले गए बीम रोजाना औसतन 1-2 मिलीमीटर खिसकते रहे. तीन महीने के दौरान ये बीम्स अपनी जगह से तकरीबन 18 सेंटीमीटर खिसक चुके थे और 15 मई की शाम अचानक नीचे गिर पड़े जिससे एक बड़ा हादसा हुआ. जांच कमेटी कंस्ट्रक्शन मटेरियल की क्वालिटी को लेकर किसी तरह का कोई शक नहीं जाहिर किया है. कमेटी ने कंस्ट्रक्शन के समय अधिकारियों की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार माना है.

एबीपी न्यूज़ ने भी बताया था, अभी नहीं है सुरक्षित कंस्ट्रक्शन साईट इस बारे में हादसे के बाद एबीपी न्यूज़ ने बताया था कि किस तरह फ्लाईओवर के कंस्ट्रक्शन के लिए रखे गए बीम्स की इंटरलॉकिंग नहीं हुई है. यही नहीं हादसे वाले दिन देर रात जब सीएम योगी आदित्यनाथ मौके पर निरिक्षण के लिए पहुंचे तो उनकी सुरक्षा से भी खिलवाड़ किया गया था. लापरवाही का आलम ऐसा था देर रात जब सीएम मौके की जांच के लिए पहुंचे तो उन्हें भी इन्हीं खतरनाक हालात में ही एक्सीडेंट स्पॉट पर ले जाया गया था. निरिक्षण के समय न तो सीएम किसी तरह का प्रोटेक्टिव गियर या हेलमेट पहने हुए थे और न ही प्रशासन के अधिकारी. इससे पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने भी इन्हीं खतरे भरे हालात में इस जगह का जायजा लिया था.

वाराणसी हादसा: फिर सामने आई बड़ी लापरवाही, हिलने लगी हैं फ्लाईओवर की बीम्स

दो दिन में पूरी होगी बीम्स की इंटरलॉकिंग एक बार फिर बीम खिसकने की घटना पर वाराणसी के डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि ब्रिज कारपोरेशन से अंडर-कंस्ट्रक्शन फ्लाईओवर के सभी बीम को दो दिन में इंटरलॉक करने के लिए कहा गया है. वहीं ब्रिज कारपोरेशन के जनरल मेनेजर एके श्रीवास्तव ने कहा कि एक्सीडेंट वाली साईट पर जल्द ही क्रास बीम डालने का काम पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जो बीम इंटरलॉक नहीं की गई हैं, उनकी टेंडेंसी डगमगाने की है. उन्होंने बताया कि इसे सिक्योर करने के लिए अभी लगभग 100 से अधिक क्रास बीम डाली जानी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
Basti News: बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण
बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget