एक्सप्लोरर

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर बोले- नागपुर बनाम संविधान होगा 2019 का चुनाव

भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर ने फेसबुक से लाइव करते हुए लोगों को अपने साथ जुड़ने के लिए कहा. उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने लोगों से ये भी कहा कि उनके घर ना आएं क्योंकि उनकी तबियत थोड़ा खराब चल रही है.

सहारनपुर: भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर ने फेसबुक से लाइव करते हुए लोगों को अपने साथ जुड़ने के लिए कहा. उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने लोगों से ये भी कहा कि उनके घर ना आएं क्योंकि उनकी तबियत थोड़ा खराब चल रही है. उन्होंने मायावती के बयान पर कहा,"कुछ लोग पूछ रहे हैं कि बहन जी के स्टेटमेंट पर आपका क्या कहना है. हमें इन बातों पर ध्यान नहीं देना है. मीडिया चाहती है कि मैं कुछ बोलूं. ये मेरा काम नहीं हूं, उनके खिलाफ या उनके पक्ष में बोल कर किसका भला होगा." यूपी: मस्ती से नाच रहे थे पुलिसवाले, वीडियो वायरल होने पर हुई बड़ी कार्रवाई उन्होंने कहा,"आने वाला चुनाव नागपुर बनाम संविधान है. हमें संविधान का साथ देना है. जो लोग संविधान को सुरक्षित रखना चाहते हैं वो बीजेपी को हराने के लिए वोट करेंगे. मैं राजनीतिक व्यक्ति नहीं हूं. भीम आर्मी का काम है अत्याचारों और शोषण से मुक्ति." चंद्रशेखर ने कहा,"आप लोग पढ़ें, झूठ-मूठ का जय भीम ना करें, बाबा साहेब ने कब कहा मेरी मूर्ति लगाओ. उनका चित्र नहीं चरित्र पकड़िए. वो अंतिम समय में कह रहे थे कि मेरे पढ़े लिखे लोगों ने मुझे धोखा दिया, कांशीराम जी ने भी यही कहा." छेड़छाड़ के आरोपी को पीटा, जूतों की माला गले में डाल शहर भर में घुमाया उन्होंने कहा,"मेरे भाई मेरी मदद करें. अभी भी लोग ये सोच रहे हैं कि दलितों को कोई अधिकार नहीं है. जो साथी कह रहे हैं कि बीएसपी से जुड़िए, हमें राजनीति करनी ही नहीं है. क्या तब मैं अपनी बात ऐसे ही रख पाऊंगा." उन्होंने कहा," क्या बीएसपी में वो लोग नहीं हैं जिन्होंने दलितों पर अत्याचार किया है. कल जब आरक्षण खत्म होगा तो ओबीसी का भी होगा. देश की 90 प्रतिशत पूंजी 10 प्रतिशत लोगों के पास में है. बहुजन भाजपा को हराने के लिए वोट करेगा." चंद्रशेखर ने कहा,"मैं जब राजनीति में जाऊंगा तो मुझे उनकी बात माननी पड़ेगी. कांग्रेस ने भी 70 साल छलावा किया. जगजीवन राम को पीएम नहीं बनने दिया गया. भीम आर्मी में मुस्लिम और ओबीसी के लोगों को जगह दी जाएगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास, आशुतोष रांका के खिलाफ केस दर्ज, गेट फांदकर पहुंचे थे जंतर-मंतर
सौरव दास, आशुतोष रांका के खिलाफ केस दर्ज, गेट फांदकर पहुंचे थे जंतर-मंतर
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मांग वाली याचिका, HC ने तय की सुनवाई की तारीख
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मांग वाली याचिका, HC ने तय की सुनवाई की तारीख
कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'
कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget