एक्सप्लोरर

बेगूसराय: लड़की को अगवा करने आए थे तीन बदमाश, ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मारा

बताया जा रहा है कि तीनों अपराधी उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय ककराहा में पढ़ने वाली एक छात्रा को ढूंढ़ने आए थे. बच्ची नहीं मिलने पर अपराधियों ने पहले महिला प्रधानाध्यापक पर पिस्टल तान कर उसके साथ मारपीट की.

पटना: बिहार के बेगूसराय ने नारायण पीपर गांव में एक लड़की को अगवा करने आए तीन अपराधियों की लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि तीनों अपराधी उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय ककराहा में पढ़ने वाली एक छात्रा को ढूंढ़ने आए थे. बच्ची नहीं मिलने पर अपराधियों ने पहले महिला प्रधानाध्यापक पर पिस्टल तान कर उसके साथ मारपीट की. तभी स्कूल मे पढ़ रहे बच्चे भागने लगे और स्कूल से बाहर निकलकर हो-हल्ला करने लगे. इस बात की सूचना मिलते ही वहां ग्रामीण जमा हो गए. यह देख तीनों अपराधी भागने लगे. लोगों ने हथियार लहराकर भागते हुए तीनों बदमाशों का पीछा कर पकड़ लिया.

वहां मौजूद ग्रामीणों ने तीनों को लाठी और लोहे के रॉड से मारकर अधमरा कर दिया. पिटाई से घायल मुकेश नाम के शख्स की वहीं मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इस घटना से इलाके मे तनाव है जिसको देखते हुए कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने मे लगी है.

बताया जा रहा है कि लोगों की पिटाई में मारे गए तीनों अपराधी इलाके के कुख्यात बदमाश थे. तीनों मृतकों की पहचान मुकेश महतो, हीरा सिंह और बौनु सिंह की रूप में हुई. पुलिस ने एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार उपचुनाव पर CM सुक्खू का बयान, बोले- 'नतीजों से कांग्रेस को फायदा'
बिहार उपचुनाव पर CM सुक्खू का बयान, बोले- 'नतीजों से कांग्रेस को फायदा'
'PM मोदी की लोकप्रियता खत्म', दतिया-बांकीपुर में BJP की हार पर बोले संजय राउत
'PM मोदी की लोकप्रियता खत्म', दतिया-बांकीपुर में BJP की हार पर बोले संजय राउत
गोकशी आरोपी अय्यूब एनकाउंटर में गिरफ्तार, BJP विधायक ने की रासुका की मांग
गोकशी आरोपी अय्यूब एनकाउंटर में गिरफ्तार, BJP विधायक ने की रासुका की मांग
दतिया में मिली हार पर BJP का महामंथन, CM हाउस में पदाधिकारियों की बड़ी बैठक
दतिया में मिली हार पर BJP का महामंथन, CM हाउस में पदाधिकारियों की बड़ी बैठक

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget