एक्सप्लोरर

बरेली: इंस्पेक्टर को विहिप प्रदेश उपाध्यक्ष ने फोन पर हड़काया, दी जेल भेजवाने की धमकी

एसएसपी मुनिराज ने एसपी ग्रामीण डॉक्टर सतीश कुमार को मामले की जांच सौंपी है. एसपी ग्रामीण डॉ सतीश कुमार का कहना है कि एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसकी जांच कराई जा रही है. उन्होंने कहा ऑडियो में एक व्यक्ति अपने आप को विश्व हिंदू परिषद का उपाध्यक्ष बता रहा है और इंस्पेक्टर से अपशब्द बोल रहा है. उनका कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी.

बरेली: आपको यूपी के मेरठ का किस्सा तो याद ही होगा जहां एक दरोगा को बीजेपी पार्षद ने पीटा था. बाद में घटना के कई वीडियो भी सामने आए जिनपर जांच चल रही है. अब खाकी को शर्मसार करने वाला एक और मामला भी यूपी में सामने आया है जहां स्मार्ट सिटी बरेली में विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष ने एक पुलिस इंस्पेक्टर को जमकर हड़काया और जेल भेजवाने तक की धमकी दे डाली. धमकी का ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. वहीं इस मामले में हमने राहुल गुप्ता से कई बार फोन करके इनका पक्ष रखने को कहा लेकिन उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया.

रामलीला में दंगल बन्द करवाने पर विहिप नेता ने इंस्पेक्टर को हड़काया

विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता ने शीशगढ़ थाने के इंस्पेक्टर को जमकर हड़काया जिसका ऑडियो वायरल होने से खाकी एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल इन दिनों जगह-जगह रामलीला हो रही है शीशगढ़ में भी इन दिनों रामलीला हो रही है जहां पर पिछले कई सालों से परंपरागत दंगल होता आ रहा है. बता दें कि बरेली में दशहरे के बा भी कई जगह रामलीला और दंगल जैसे कार्यक्रम होने की परंपरा रही है. आरोप है कि पुलिस ने इस बार वहां दंगल नहीं होने दिया.

राहुल गुप्ता ने शीशगढ़ थाने के इंस्पेक्टर को जेल भिजवाने की दी धमकी

लोगों ने इस बात की शिकायत जब विहिप के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता से की तो उन्होंने इंस्पेक्टर शीशगढ़ रकम सिंह को फोन पर जमकर हड़काया. राहुल गुप्ता ने इंस्पेक्टर से कहा कि मेले में दंगल बंद कराते हो और नबाबगंज में लड़कियां नचाते हो. थाने में बैठ कर गुंडई मत करो वर्ना मुकदमा लिखवाकर जेल भेजवा दूंगा. बीजेपी की सरकार है गुंडई नहीं चलेगी. इतना सबकुछ होने के बावजूद इंस्पेक्टर ने ये बात अफसरों को नहीं बताई.

एसएसपी ने एसपी ग्रामीण को जांच कर कार्यवाही के दिये आदेश

वहीं पुलिस के आला अधिकारियों तक जब ऑडियो पहुंचा तो हड़कंप मच गया. एसएसपी मुनिराज ने एसपी ग्रामीण डॉक्टर सतीश कुमार को मामले की जांच सौंपी है. एसपी ग्रामीण डॉ सतीश कुमार का कहना है कि एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसकी जांच कराई जा रही है. उन्होंने कहा ऑडियो में एक व्यक्ति अपने आप को विश्व हिंदू परिषद का उपाध्यक्ष बता रहा है और इंस्पेक्टर से अपशब्द बोल रहा है. उनका कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी.

कब होगी धमकीबाज विहिप नेता राहुल गुप्ता की गिरफ्तारी?

मामला सत्ताधारी नेता से जुड़ा होने की वजह से पुलिस के अफसर कुछ भी खुलकर बोलने से बच रहे हैं क्योंकि ऑडियो वायरल हुए 3 दिन बीत चुके हैं और अभी तक राहुल गुप्ता के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget