एक्सप्लोरर

बरेली: ज़िन्दगी की जंग हार गई 3 तलाक़ पीड़िता, पति ने एक महीने तक घर में कैद करके भूखा प्यासा रखा था

रजिया आखिरकार इस दुनिया से चल बसी लेकिन उसका एक 6 साल का बेटा है. मां इस दुनिया में रही नहीं और पिता पहले ही उसे अपने कलेजे से दूर कर चुका है.

बरेली: आखिरकार 3 तलाक़ पीड़िता रजिया की मौत हो गई. रजिया अब इस दुनिया मे नहीं रही. रजिया को उसके पति ने फोन पर तलाक़ देने के बाद एक महीने तक घर मे कैद करके भूखा प्यासा रखा था. जिसके बाद उसके मायके वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

अनाथ हो गया रजिया का 6 साल का बेटा

रजिया अब इस दुनिया मे नहीं रही. 3 तलाक़ की जंग लड़ते-लड़ते आखिरकार उसकी मौत हो गई. रजिया के पति ने उसे बहुत यातनाएं दी. उसे भूखा प्यासा रखा. कैद करके उसे कमरे में बंद कर दिया. उसे मारा पीटा. रजिया आखिरकार इस दुनिया से चल बसी लेकिन उसका एक 6 साल का बेटा है. मां इस दुनिया में रही नहीं और पिता पहले ही उसे अपने कलेजे से दूर कर चुका है.

मुन्ना बजरंगी को पहले ही हो गया था अपने क़त्ल का अंदेशा, लगाई थी सुरक्षा की गुहार

पति ने नर्क बना दी थी ज़िन्दगी, एक महीने तक रखा था कैद

किला के स्वालेंनगर में रहने वाली रजिया की शादी 13 साल पहले 2005 में पड़ोस के मोहल्ले कटघर के नईम से हुई थी. नईम शादी के कुछ दिनों बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा. उसने जुल्म की इंतिहा कर डाली. रजिया को आए दिन मारना पीटना, भूखा रखना फिर भी रजिया सब कुछ सहकर भी अपनी ससुराल में ही रही और डेढ़ महीने पहले रजिया के पति ने दिल्ली से उसे फोन पर तलाक़, तलाक़, तलाक़ कहकर पल भर में रिश्ता खत्म कर दिया.

दिल्ली से लौटने के बाद जब उसने रजिया को अपने ही घर पर देखा तो वो आग बबूला हो गया, उसने कहा, तलाक़ देने के बाद भी तुम अपने मायके नहीं गई. जिसके बाद उसने उसे एक कमरे में कैद करके भूखा रखा और जब इसकी भनक रजिया के मायके वालों को लगी तो उन्होंने उसे तलाक़शुदा पति की कैद से मुक्त करवाया. लेकिन रजिया तब तक हड्डियों का ढांचा बन चुकी थी. वो बिल्कुल सूख गई थी. अस्पताल में जब उसे भर्ती किया गया तो उसकी हालत ऐसी थी कि वो बोल तक नहीं पा रही थी.

आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह का बड़ा बयान, कहा- बीजेपी को अफवाह फैलाने में महारत हासिल

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

रजिया का जिला अस्पताल में कई दिनों तक इलाज चला, जब उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई तो उसे लखनऊ रेफर किया गया. लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई. रजिया की बहन का कहना है कि वो इंसाफ चाहती है. उनका कहना है कि पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की.

समाजसेवी फरहत नक़वी ने की मदद

रजिया को जिला अस्पताल से निकाल दिया गया. इस दुख की घड़ी में रजिया के लिए केंद्रीय मंत्री की तलाक़शुदा बहन फरहत नक़वी मसीहा बनकर आई. लेकिन फरहत नक़वी ने जब इस मामले में डीएम और सीएमओ से बात की तो उसे दोबारा भर्ती किया गया और कल लखनऊ ले जाते वक्त रास्ते मे उसकी मौत हो गई.

यूपी : मुन्ना बजरंगी की 18 गोलियां खाकर भी जिंदा हैं राजेंद्र, एक महीने तक चला था इलाज

कब बनेगा 3 तलाक़ पर कानून

रजिया की ही तरह न जाने कितनी महिलाएं 3 तलाक़ की जंग लड़ते लड़ते इस दुनिया से चल बसी, लेकिन सरकारों ने कभी ध्यान नही दिया. सिर्फ वोट बैंक की राजनीति ही हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Agra MLC Result: अखिलेश यादव ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
UP Agra MLC Results: अखिलेश ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: अमरावती सीट पर शिंदे गुट आगे, नागपुर में किसको बढ़त?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: अमरावती सीट पर शिंदे गुट आगे, नागपुर में किसको बढ़त?
UP कैबिनेट का फैसला, प्रयागराज में HC अधिकारियों के लिए बनेंगे 845 नए आवास
UP कैबिनेट का फैसला, प्रयागराज में HC अधिकारियों के लिए बनेंगे 845 नए आवास
UP कैबिनेट: सैनिक स्कूल के विकास को रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क की मंजूरी
UP कैबिनेट: सैनिक स्कूल के विकास को रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क की मंजूरी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget