एक्सप्लोरर

2000 लोगों से 300 करोड़ रुपये लेकर बरेली का 'नीरव मोदी' फरार, इस तरह फांसता था लोगों को

बरेली का नीरव मोदी करीब 300 करोड़ रुपये का चूना लगाकर फरार हो गया है. लोगों को जल्द अमीर बनने का सपना दिखाकर उसने ऐस ठगा कि अब लोग थाने से लेकर पुलिस अफसरों के चक्कर काट रहे हैं.

बरेली: बरेली का नीरव मोदी करीब 300 करोड़ रुपये का चूना लगाकर फरार हो गया है. लोगों को जल्द अमीर बनने का सपना दिखाकर उसने ऐस ठगा कि अब लोग थाने से लेकर पुलिस अफसरों के चक्कर काट रहे हैं. करीब 2000 लोग केवल बरेली शहर में ठगी का शिकार हुए हैं. जबकि ठग कम्पनी का नेटवर्क यूपी, गुजरात, समेत कई राज्यों में फैला है. घर, खेत, गहने गिरवी रख या बेचकर लगाया पैसा बरेली की रुहेलखण्ड पुलिस चौकी पर ठगी के शिकार लोग पहुंचे और अपने साथ हुई ठगी के बारे में बचाया. किसी ने घर बेचकर कंपनी में पैसा लगाया तो किसी ने घर गिरवी रखकर, तो किसी ने अपनी पत्नी के गहने बेचकर या गिरवी रखकर अपना पैसा लगाया. लेकिन अब ये सभी बर्बाद हो गए क्योंकि ठग सारा पैसा लेकर फरार हो गए हैं. पुलिस भी मान रही है कि ये 300 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का मामला है. राजनीति में आने की चाहत के चलते मारा गया मुन्ना बजरंगी? जौनपुर से चुनाव लड़ने का था इरादा 160 फ्रेंचाइजी खोल रखी थीं ठग ने ठग राजेश मौर्या ने शहर भर में 160 फ्रेंचाइजी खोल रखी थी. एक फ्रेंचाइजी के लिए 2 लाख रुपये लेता था और फिर उसे हर महीने 10 हजार रुपये और ऑफिस का खर्च देता था. लोगों को राजेश पर बहुत विश्वास था और लोग आंख बंद करके अपनी जमा पूंजी लगा रहे थे. बारादरी में सतीपुर इलाके की चंद्रगुप्तपुरम कालोनी के रहने वाले राजेश मौर्य ने ग्रीन पार्क के सामने अरमान हाईटस बिल्डिंग में गंगा ग्रुप आफ कंपनीज के नाम से आफिस खोला था. रियल इस्टेट कारोबार बताकर कंपनी ने लोगों के लाखों-करोड़ों रुपये निवेश कराये. उन्हें डेढ़ साल में रुपये दो गुने करने का झांसा दिया. इसके अलावा हर महीने ब्याज देने की भी स्कीम चलाई. आरोपी राजेश मौर्य और उसके साथी एजेंट लोगों को डेढ़ साल और ढाई साल के निवेश की गई रकम की दोगुनी रकम के चेक काटकर देते थे. कई लोगों को उन्होंने प्लाट की भी रजिस्ट्री कराई. पिछले कई महीनों से कंपनी के चेक बाउंस हो रहे थे. लोग उनके आफिस में जाकर हंगामा कर रहे थे. मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद बीएसपी के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित पार्टी से निष्कासित 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज शुक्रवार को मैसर्स गंगा इंफ्रासिटी प्राइवेट लिमिटेड का एमडी राजेश मौर्य और उसके साथी एजेंट आफिस में ताला डालकर फरार हो गये. इसके बाद लोगों ने आफिस में हंगामा किया. आरोपियों के मोबाइल नंबर भी बंद जा रहे हैं. लोगों ने एसएसपी आफिस में मामले की शिकायत की. इसके बाद थाना बारादरी पहुंच कर 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई. एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने आरोपी राजेश मौर्य समेत आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और रुपये हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है. पीलीभीत बाईपास पर चंद्रगुप्तपुरम कालोनी के रहने वाले गंगा इंफ्रासिटी प्राइवेट लिमिटेड के एमडी राजेश मौर्य, एजेंट अजय मौर्य, मनोज मौर्य, दिनेश मौर्य, सिविल लांइस में वसुंधरा होटल के पीछे रहने वाले विश्वनाथ मौर्य, कृष्णनाथ मौर्य, शिवनाथ मौर्य और संदीप सिंह के खिलाफ बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. सादे कपड़ों में छापा मारने गए थानेदार शराब माफिया के हाथों पिटे, एके-47 और तीन लाख की घड़ी लुटी दो गुने के झांसे के लालच में लाखों डूबे शांतिपुरम कालोनी के रहने वाले योगेंद्र सिंह, रोहिली टोला के संजीव गुप्ता, राजेश त्रिपाठी, राजीव गुप्ता, वैभव सनसिटी विस्तार के रहने वाले शोभित वाजपेयी, सुरेंद्र कुमार, सचिन सक्सेना, दिलीप कुमार, विजय मौर्या, नेतराम वर्मा, श्याम यादव, अनिल सिंह, आकाश सक्सेना, विजेंद्र पाल सिंह, ओमपाल सिंह, विशाल शर्मा, समेत शहर के कई प्रतिष्ठित व्यपारियों ने इस कंपनी में करोड़ों निवेश किये हैं. इलाहाबाद में चार बच्चे बारिश के पानी में बहे, एक बच्चे की मौत, एक अभी भी लापता ग्राहकों को फांसने के लिये अपने सुपर एजेंटों को दे रखीं थीं लग्जरी गाड़ियां गंगा ग्रुप आफ कंपनीज ने अमीर ग्राहकों को फांसने के लिये अपने सुपर एजेंटों को लग्जरी गाड़िया दे रखीं थीं. ग्रुप में सभी 8 लोगों के पास लग्जरी गाड़ियां थी. अन्य लोगों को बाइक दी गई थी. लग्जरी गाडियों से जब लोग जाते थे तो बड़े बड़े लोग कंपनी में पैसा निवेश करते थे. सूत्रों से मिली जानकारी से पता चला है कि कई विधायकों ने भी करोड़ों रुपया कंपनी में निवेश किया है. डॉक्टर, इंजीनियर, व्यापारी, सफेदपोशों के फंसे करोड़ों शहर के नामचीन डॉक्टर, इंजीनियर, व्यापारी से लेकर प्रोफेसर और कई अमीरों के करोड़ों रुपये डूब गये हैं. उन्होंने चेक और आरटीजीएस के जरिये रुपये कंपनी के एकाउंट में रुपये ट्रांसफर किये थे. कंपनी भागने के बाद ऐसे सफेदपोश लोग शर्म की वजह से मुंह भी नहीं खोल रहे हैं. यूपी सरकार का फैसला: फ्लैटों में रहने वाले अब सीधे ले पाएंगे बिजली कनेक्शन विजय माल्या, नीरव मोदी की तरह कहीं विदेश न भाग जाए ठग 2000 लोगों से करीब 300 करोड़ लेकर भागा राजेश मौर्य विदेश भागने की फिराक में है. लोगो को डर है कि कही सभी आठों ठग विदेश ने भाग जाएं. वहीं एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने उसका पासपोर्ट रद्द करवाने की कार्यवाही भी शुरू कर दी है. राजेश मौर्य बीसलपुर रोड पर काट रहा है कालोनी गंगा ग्रुप आफ कंपनीज के एमडी राजेश मौर्य ने 6 साल पहले रियल इस्टेट का काम शुरू किया था. बीसलपुर रोड पर उसने काफी लैंड बैंक बना रखा है. उसी में वह कालोनी काट रहा था. निवेशकों का रुपया वहीं कालोनी में लगाया जा रहा था. रुपये के बदले वह प्लाट की रजिस्ट्री करवा रहा था. इसके अलावा वह निवेशकों को अतिरिक्त ब्याज का तोहफा भी दे रहा था. ये है वो लुभावनी स्कीमें जिसमे झांसे में फंसे लोग - डेढ़ साल में एक लाख के दो लाख, चेक एडवांस - एक लाख रुपये जमा करने पर हर महीने छह हजार रुपये ब्याज - दो से पांच और दस लाख देने पर प्लाट की रजिस्ट्री, ब्याज अतिरिक्त - चेक भुगतान की तारीख आने से पहले खाते में रुपये ट्रांसफर - चेक बाउंस होने पर कंपनी की ओर अतिरिक्त ब्याज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results Live: पटना स्नातक सीट पर JDU के नीरज कुमार जीते, शिक्षक सीट पर RJD का कब्जा
Live: पटना स्नातक सीट पर JDU के नीरज कुमार जीते, शिक्षक सीट पर RJD का कब्जा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
Bihar MLC चुनाव: JDU के नीरज कुमार का अनंत सिंह पर तंज, 'खुद जमानत पर हैं और जमानत जब्त की बात कर रहे'
JDU के नीरज कुमार का अनंत सिंह पर तंज, 'खुद जमानत पर हैं और जमानत जब्त की बात कर रहे'

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget