एक्सप्लोरर

यूपी: बाराबंकी महोत्सव में बवाल: पत्थरबाजी, तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बेकाबू भीड़ ने बैरिकेडिंग और कुर्सियां तोड़ डाली, बल्लियां उखाड़ लीं. इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भांजी. स्थिति बेकाबू होते देख सीओ सिटी ने मोर्चा संभाला.

बाराबंकी: बाराबंकी में सोमवार को हैरान कर देने वाला मंजर देखने को मिला जब जहांगीराबाद स्थित रमता राम चतुर्भुजी की तपोस्थली पर आयोजित रामपुर महोत्सव में जमकर ईंट पत्थर चले. पत्थरों के चलने का सिलसिला उसी समय शुरू हो गया जब मंच पर कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, सांसद प्रियंका सिंह रावत, विधायक बैजनाथ रावत और स्थानीय विधायक उपेंद्र रावत समेत तमाम बीजेपी नेता मौजूद थे. जैसे ही दोनों मंत्री, सांसद और एक विधायक की कार्यक्रम से विदाई हुई और भोजपुरी के मशहूर सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव को आने में देरी हुई, भीड़ ने मंच की तरफ ईंटे पत्थर बरसा दिए. घटना में कई लोगों के बुरी तरह घायल होने की खबर है.

बेकाबू भीड़ ने बैरिकेडिंग और कुर्सियां तोड़ डाली, बल्लियां उखाड़ लीं. इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भांजी. स्थिति बेकाबू होते देख सीओ सिटी ने मोर्चा संभाला. मंच से लाउडस्पीकर पर भीड़ से पत्थरबाजी न करने और ठीक से बैठने का निवेदन किया, लेकिन भीड़ नहीं मानी. इसके बाद पीएसी के साथ ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर बुलाई गई. काफी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंची और कई राउंड लाठीचार्ज कर दौड़ा-दौड़ाकर लोगों को बुरी तरह पीटा.

यूपी: बाराबंकी महोत्सव में बवाल: पत्थरबाजी, तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

कार्यक्रम में करीब 10 बजे मंच पर पहुंचे भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव का भी स्वागत दर्शकों ने ईंटे-पत्थर फेंककर किया. इसके बाद असुरक्षित महसूस कर रहे एक्टर ने भीड़ से पत्थर न फेकने और सही से बैठने की अपील की, लेकिन भीड़ की नाराजगी और पुलिस की कमी देख एक्टर व सिंगर खेसारी ने मंच पर परफॉर्म करने से ही मना कर दिया. जब सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह ने उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया तो उन्होंने एक गाना शुरू किया, लेकिन भीड़ फिर बेकाबू हो गई. आखिरकार देर रात तक सुपरस्टार खेसारी कोई प्रस्तुति ही नहीं दे पाए और कार्यक्रम बुरी तरफ से फ्लॉप हो गया. मंच से उद्घोषक पहले से ही बार-बार ईंट पत्थर न फेकने और सीसीटीवी कैमरे लगे होने की बात कहकर भीड़ से गुजारिश करती रही, लेकिन भीड़ नहीं मानी.

जान बचाकर भागे बीजेपी विधायक

भीड़ की उग्रता का आलम ये था कि मंच के सामने खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम देखने के लिए बैठे स्थानीय विधायक उपेंद्र रावत बुरी तरह घबरा गए. गुस्साई भीड़ बैरिकेडिंग तोड़ उनकी तरफ बढ़ी ही थी कि उन्हें बुरी तरह पसीना आ गया. पुलिस ने किसी तरह घबराए विधायक को अपने सुरक्षा घेरे में लेकर भीड़ से बचाया. कुछ देर तक विधायक ये समझ ही न पाए कि हो क्या रहा है इसके बाद आनन-फानन में वे अपनी जान बचाकर पीछे के रास्ते पुलिस के साथ निकल गए.

यूपी: बाराबंकी महोत्सव में बवाल: पत्थरबाजी, तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

उपद्रव के डर से सिहर गए दर्शक

महोत्सव में चल रहे ईंटे पत्थर से दर्शक इस कदर सिहर गए कि पास होने के बावजूद उन्हें अपनी जान बचाकर कार्यक्रम छोड़कर भागने में ही भलाई नजर आई. जब कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर जा रहे लोगों से बातचीत की गई तो दुर्गेश कुमार ने बताया कि यहां पर पत्थर, बोतलें और कुर्सी चलते देख पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोगों को चोटें आईं. इसीलिए हम बीच में ही भाग आए. मनीष कुमार वर्मा अपने परिवार के साथ खेसारी लाल को देखने और सुनने आए थे, लेकिन यहां पर हुई पत्थरबाजी से वे इस तरह घबरा गए कि प्रोग्राम छोड़ घर की तरफ भागे. मनीष ने बताया कि रीता बहुगुणा जोशी और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव दोनों के ही कार्यक्रम में ईंटें, पत्थर और क्या-क्या नहीं चले. कितने लोगों को चोट आई ये भीड़ में कह पाना मुश्किल है, लेकिन काफी लोग चोटिल हुए हैं.

भारी भीड़ जुटी देख गदगद हुईं मंत्री

कार्यक्रम में भारी भीड़ देखकर कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी गदगद हो गईं. उन्होंने यहां की जनता की ओर से सांसद प्रियंका सिंह रावत की तरफ से सौंपे गए ज्ञापन, जिसमें इस स्थल को पर्यटन स्थल घोषित किया जाए और देवा व महादेवा की तरह यहां ऑडिटोरियम बनाए जाने पर हरहाल में विचार करने का आश्वासन दिया. कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, राज्य मंत्री संदीप सिंह और सांसद प्रियंका सिंह रावत ने रामपुर महोत्सव की सफलता की कामना की. हालांकि माननीयों की इस कामना पर पत्थरबाजों ने पानी फेर दिया.

Chat Conversation End Type a message...
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
गाजीपुर में दिखने लगा नमामि गंगे योजना का असर, गंगा में नहीं जाएगा मलजल
गाजीपुर में दिखने लगा नमामि गंगे योजना का असर, गंगा में नहीं जाएगा मलजल
दिल्ली पुलिस कमिश्नर का एक्शन, दो दिन में 40 SHO का तबादला
दिल्ली पुलिस कमिश्नर का एक्शन, दो दिन में 40 SHO का तबादला
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Snake Viral Video:सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
Embed widget