एक्सप्लोरर

बाराबंकी: प्यार में रोड़ा बन रहा था पति, पत्नी ने हत्या कर लाश घर में ही दफना दी थी लाश

पुलिस ने आरोपी पत्नी रीता और उसके प्रेमी अजय गोस्वामी सहित एक अन्य अभियुक्त तेज प्रताप उर्फ तेजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसपी वीपी श्रीवास्तव ने मृतक अनिरुद्ध गोस्वामी की सनसनीखेज हत्या कांड का खुलासा करते हुए हत्या करने का मुख्य वजह अवैध संबंध होना बताया.

बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया दरअसल जिस व्यक्ति को घर वाले पिछले 6 महीने से खोज रहे थे उसकी लाश उसके ही घर  में दफन थी. उसका हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसके साथ सात जन्मों का साथ देने का वादा करने वाली उसकी अपनी ही पत्नी थी. पुलिस ने आरोपी पत्नी रीता और उसके प्रेमी अजय गोस्वामी सहित एक अन्य अभियुक्त तेज प्रताप उर्फ तेजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसपी वीपी श्रीवास्तव ने मृतक अनिरुद्ध गोस्वामी की सनसनीखेज हत्या कांड का खुलासा करते हुए हत्या करने का मुख्य वजह अवैध संबंध होना बताया.

मामला बाराबंकी जिले के थाना रामनगर अंतर्गत अमोली कीरतपुर गांव का है, जहां 6 महीने पहले मृतक अनिरुद्ध की पत्नी रीता ने अपने प्रेमी अजय गोस्वामी को फोन करके अपने घर बुलाया. दरअसल आरोपी रीता अपने पति को रास्ते से हटाना चाहती थी, क्योंकि उसका पति उसे मारता पीटता था. पत्नी के चरित्र को देख वो घर की जमीन भी बेच रहा था, जिसका रीता विरोध करती थी. कई बार मृतक अनिरुद्ध ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी अजय गोस्वामी को अवैध संबंध के दौरान पकड़ लिया था. उसके बाद से अनिरुद्ध रीता को मारता पीटता था.

एसपी के अनुसार इसी जनवरी में गांव में रामलीला चल रही थी. गांव के ज्यादातर लोग रामलीला देखने गए थे, उसी दौरान उसने घटना को अंजाम दे दिया. आरोपी पत्नी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया की उसके प्रेमी और चाचा ने मिलकर घर के अंदर ही गला घोंट दिया और घर मे ही 5 फिट की अनिरुद्ध की कब्र खोद कर गड़वा दिया. सुबह गांव वालों के सामने दिखावा करने लगी की उसके पति अनिरुद्ध उसे मारपीट कर चंडीगढ़ चले गए. तभी से लगातार अनिरुद्ध के घर वाले उसे खोज रहे थे लेकिन कहीं भी उनका पता नहीं चल पा रहा था.

तभी अनिरुद्ध के बेटे सोनू गोस्वामी ने सारे राज खोल दिए. दो दिन पहले जब घर में आया था तो उसे उसके पिता की सर्ट उसे मिट्टी में दबी दिखाई दी थी. उसने ये बाद सबको बताई और मामला सबके सामने आ गया. मृतक अनिरुद्ध की बहन संगीता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था, लेकिन पुलिस की जांच में जो खुलासा हुआ था उसे सुनकर हर कोई हैरान है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नौकरी के लिए भटक रहा कंचनजंगा पर तिरंगा फहराने वाला दिव्यांग, मिल चुका है राष्ट्रपति सम्मान
नौकरी के लिए भटक रहा कंचनजंगा पर तिरंगा फहराने वाला दिव्यांग, मिल चुका है राष्ट्रपति सम्मान
'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज
'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज
JPSC परीक्षा धांधली मामला: आरोपी का खुलासा, हर एग्जाम की कीमतें तय
JPSC परीक्षा धांधली मामला: आरोपी का खुलासा, हर एग्जाम की कीमतें तय
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget