एक्सप्लोरर

मजिस्ट्रेट के आदेश पर रिहा किये गये डॉक्टर कफील, भाई ने कहा- घर नहीं पहुंचे

कफील के भाई अदील ने बताया कि कफील अभी तक गोरखपुर से अपने घर नहीं पहुंचे हैं. उनका आरोप है कि पुलिस ने अब भी डॉक्टर कफील को किसी अनजान जगह पर रखा हुआ है.

बहराइच: गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में पिछले साल बड़ी संख्या में मरीज बच्चों की मौत के मामले में सेवा से बर्खास्त किये गये डॉक्टर कफील खान को बहराइच जिला अस्पताल में अव्यवस्था फैलाने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तारी के बाद मजिस्ट्रेट के आदेश पर रिहा कर दिया गया है.

अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप ने रविवार को बताया कि डॉक्टर कफील को पुलिस ने शनिवार को बहराइच जिला अस्पताल में अव्यवस्था फैलाने व डॉक्टरों से नोकझोंक करने के आरोप में अस्पताल प्रशासन की तहरीर पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था. बाद में मजिस्ट्रेट ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया. रिहाई के बाद पुलिस की गाड़ी उनके पीछे थी और शनिवार को ही वह अपने दो साथियों के साथ सुरक्षित बहराइच सीमा से बाहर निकल गये थे.

उधर, कफील के भाई अदील ने बताया कि कफील अभी तक गोरखपुर से अपने घर नहीं पहुंचे हैं. उनका आरोप है कि पुलिस ने अब भी डॉक्टर कफील को किसी अनजान जगह पर रखा हुआ है.

अदील ने बताया कि शनिवार/रविवार की दरम्यानी रात करीब ढाई बजे तक उनकी डॉक्टर कफील के वाहन चालक से बातचीत हो रही थी. उसने बताया था कि कफील को पहले चिलवरिया की सिम्भावली चीनी मिल और बाद में जरवल चीनी मिल में रखा गया, जहां से उन्हें गोरखपुर भेजा जा रहा है।. रात ढाई बजे से डाक्टर कफील का मोबाइल बंद है.

गौरतलब है कि डॉक्टर कफील खान को पिछले साल अगस्त में गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कथित रूप से ऑक्सीजन की कमी से हुई बच्चों की मौत के मामले में आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया था. घटना के वक्त वह एईएस वार्ड के नोडल अधिकारी थे.बाद में शासन ने उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया था। हालांकि कुछ माह पहले अदालत ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया था.

कफील शनिवार को बहराइच जिला अस्पताल में बच्चों की हुयी मौतों के बाद बिना किसी आदेश या बुलावे के वहां पहुंचे थे और कथित तौर पर बच्चों का परीक्षण करने लगे थे. साथ ही वह प्रेस वार्ता भी करना चाह रहे थे, मगर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माफी मांगें या पाकिस्तान जाकर रहने का सोचें', निशाने पर फारूक अब्दुल्ला
'माफी मांगें या पाकिस्तान जाकर रहने का सोचें', निशाने पर फारूक अब्दुल्ला
यूपी SIR में एक और गड़बड़ी! दो नामों से 2341 एंट्री? अखिलेश ने समझाया पूरा माजरा
यूपी SIR में एक और गड़बड़ी! दो नामों से 2341 एंट्री? अखिलेश ने समझाया पूरा माजरा
दिल्ली की हवा में सुधार, 187 पहुंचा AQI, मंत्री सिरसा बोले- जनता का बड़ा योगदान
दिल्ली की हवा में सुधार, 187 पहुंचा AQI, मंत्री सिरसा बोले- जनता का बड़ा योगदान
सपा-कांग्रेस को चंद्रशेखर आजाद ने दिया ऑफर! कहा- विपक्ष की जीत मुश्किल
सपा-कांग्रेस को चंद्रशेखर आजाद ने दिया ऑफर! कहा- विपक्ष की जीत मुश्किल

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget